30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी साधने की मुहिम में जुटी RSS की बड़ी योजना का हुआ खुलासा

कई राज्यों में बीजेपी को मिली चुनावी हार के बाद बदली रणनीति, अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच के लिए संघ ने उठायेगा यह कदम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Nov 2019, 5:13 PM IST

RSS

RSS

वाराणसी. यूपी में भले ही विधानसभा चुनाव 2022में होना है लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसकी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में हुई संघ की बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर यूपी में फिर से भगवा लहराने की रणनीति बनायी गयी है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने घंटों मंथन करके अपनी नयी रणनीति की रुपरेखा तैयार कर ली है।
यह भी पढ़े:-शंख की आवाज ने दिलायी ऐसी सफलता कि पीएम नरेन्द्र मोदी भी हुए मुरीद

पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर में बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव जीता था लेकिन राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में बीजेपी का प्रदर्शन आशा के अनुरुप नहीं था। बनारस के महमूरगंज और लोहता में हुई संघ की बैठक में चुनाव में आशा के अनुसार सफलता नहीं मिलने के कारणों पर मंथन किया गया। सूत्रों की माने तो संघ वह गलती नहीं दोहरायेगा। जो उन राज्यों में हुई थी। संघ अब अधिक से अधिक लोगों तक पैठ बनाने में जुटेगा। संघ का विशेष फोकस सामाजिक समरसता पर रहेगा। इसके लिए स्वयंसेवक अधिक से अधिक लोगों के घर जायेंगे और उनके साथ भोजन भी करेंगे। दलित बस्तियों में जाकर स्वयंसेवक पर्व मनायेगा। ऐसा करने से संघ के कार्यों की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल पायेगी। साथ ही विरोधी संघ पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा पायेंगे।
यह भी पढ़े:-सिर्फ पराली जलाने से नहीं बढ़ रहा वायू प्रदूषण:-सूर्य प्रताप शाही

कामन सिविल कोड को लेकर भी हुआ मंथन
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने व अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाने के बाद संघ बचे हुए मुद्दे पर अपना ध्यान केन्द्रीत करने में जुटा है, जिसमे कामन सिविल कोड भी शामिल है। माना जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार इस कार्यकाल में एनआरएसी के साथ कामन सिविल कोड पर फाइनल निर्णय कर सकती है ऐसे में संघ ने पहले से ही इन मुद्दों को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है।
यह भी पढ़े:-समाजवादी छात्रसभा के संदीप कुमार यादव ने जीता अध्यक्ष पद का चुनाव, एबीवीपी को मिली हार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश