वाराणसी. मानस कथा वाचक राष्ट्रीय संत मोरारी बापू रविवार की शाम डोमरी स्थित मानस मसान कथा के पश्चात पहुंचे संकट मोचन मंदिर। वहां उन्हें प्रभु हनुमा और श्री राम दरबार का दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र भी मौजूद रहे। उन्होंने संकट मोचन के इतिहास की जानकारी दी। फिर उन्हें तुलसी घाट स्थित गोस्वामी जी की कर्म स्थली ले गए और गोस्वामी जी से जुड़े हर प्रसंग का दर्शन लाभ कराया।