27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के खिलाफ संसद में बिल लायेंगे यह राज्यसभा सांसद

कहा विकास के नाम पर ढहाये जा रहे भगवान के मंदिर, 16 दिसम्बर को करेंगे बनारस का दौरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Dec 2018, 12:51 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के खिलाफ यह राज्यसभा सांसद ने प्राइवेट बिल लाने का ऐलान किया है। इसके लिए लोगों से तथ्य जुटाने की तैयारी की गयी है। स्थानीय लोगों से कहा गया है कि तथ्यों के साथ सारी चीजे बतायेंगे तो संसद के माध्यम से आवाज उठायी जायेगी।
यह भी पढ़े:-पांच राज्यों के आये एग्जिट पोल के बाद अनुप्रिया पटेल का बीजेपी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान, ऐसे लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2019

राज्यसभा सांसद व आम आदमी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर के खिलाफ प्राइवेट मेंबर बिल लाने का ऐलान किया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह 16 दिसम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस का दौरा करने वाले हैं। संजय सिंह के दौरे की जानकारी देते हुए आप पार्टी के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि बनारस में विभिन्न लोगों से भेंट कर योजना से हुए नुकसान की जानाकरी ली जायेगी। उन्होंने कहा कि बनारस में संकट मोचन मंदिर के महंत डा.विशम्भर नाथ मिश्रा, धरोहर बचाओ समिति के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा व तोड़े गये भवन स्वामियों से भेंट करेंगे। संजीव सिंह ने बताया कि सारे तथ्यों से अवगत होने के बाद शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल लाया जायेगा। जिससे बीजेपी के दोहरे चेहरे का पर्दापाश किया जा सके।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का एग्जिट पोल पर बड़ा बयान, क्या सच होगी भविष्यवाणी

IMAGE CREDIT: Patrika

विकास के नाम पर ऐतिहासिक मंदिरों को तोड़ रही बीजेपी
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में सत्ता पर कब्जा करने के लिए बीजेपी ने फिर से राम मंदिर मुद्दे को हवा देना शुरू किया है तो दूसरी तरफ विकास के नाम पर काशी विश्वनाथ के पास के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए शीतकालीन सत्र में अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने की बात कही है जबकि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की सच्चाई जनता के सामने आ गयी है और विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से जो झूठ बोला है उसका भी खुलासा हो चुका है।
यह भी पढ़े:-यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव पर मतपत्र फाड़ने का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस की भूमिका पर बड़ा सवाल

जनता से तथ्य उपलब्ध कराने की अपील
आप पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने जनता से विश्व कॉरीडोर के नाम पर तोड़े गये मंदिर, भवन आदि की सारी जानकारी तथ्यों के साथ उपलब्ध कराने की अपील की है। इन्हीं तथ्यों को जनता की आवाज बना कर आप नेता संजय सिंह राज्यसभा में उठायेंगे। इससे पीडि़त लोगों को न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़े:-बुलंदशहर घटना के विरोध ने आप ने निकाला जुलूस, कहा बदहाल है यूपी की कानून व्यवस्था

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग