14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरनेशनल छात्रावास में रहते हैं विदेशी छात्र, इस विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लामा भी डालते हैं वोट

देश में अपने तरह का अनोखा है विश्वविद्यालय, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Dec 2018, 2:46 PM IST

Lama

Lama

वाराणसी. आमतौर पर किसी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में देश के ही छात्र वोट डालते हैं लेकिन एक ऐसा विश्वविद्यालय है जहां के इंटरनेशनल छात्रावास में विदेशी छात्र रहते हैं और छात्रसंघ चुनाव में लामा भी वोट डालने आते हैं।
यह भी पढ़े:-BJP की हार से जुड़ा मंगल का कनेक्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बतायी थी हनुमान जी की जाति

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय अपने आप में अलग तरह का विश्वविद्यालय है। संस्कृत के संरक्षण व प्रसार के लिए स्थापित विश्वविद्यालय में विदेश से भी छात्र पढऩे आते हैं। सबसे अधिक संख्या तिब्बती छात्रों की होती है। संस्कृत विद्या विभा से बौद्ध दर्शन में शास्त्री व आचार्य की पढ़ाने करने के लिए लामा भारत में आते हैं। संस्कृत प्रमाण पत्रीय में भी लामा प्रवेश लेते हैं। परिसर में वर्तमान समय में 60 से भी अधिक तिब्बती छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इन छात्रों के रहने की व्यवस्था इंटनरनेशनल छात्रावास में की जाती है। विश्वविद्यालय में लामा को बकायदे प्रवेश दिया जाता है और छात्रसंघ में मतदान का भी अधिकार मिलता है। लामा अपने अधिकारों के प्रति बेहद सजग रहते हैं और छात्रसंघ चुनाव में मतदान भी करते हैं।
यह भी पढ़े:-ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा किसी दल को बहुमत, इस नेता की बनेगी सरकार

तिब्बती छात्रों में भी रहता है छात्रसंघ चुनाव को लेकर उत्साह
तिब्बती छात्रों में भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर उत्साह रहता है। पारंपरिक वेशभूषा में यह छात्र अध्ययन के लिए परिसर में आते हैं और मतदान कर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय में अति प्राचीन ज्ञान संरक्षित है और तिब्बत के छात्र इसका अध्ययन करते हैं। तिब्बत के अतिरिक्त म्यामार के भी छात्र यहां पर अध्ययन करने आते हैं। पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका एंव अन्य पश्चिमी देशों के छात्रों को भी संस्कृति के प्रति रूझान बढ़ा है जिसके चलते अध्ययन के लिए परिसर मेें पहुंचते हैं।
यह भी पढ़े:-सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में पकड़े गये फर्जी वोटर