2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब सपना चौधरी, अर्शी खान व राखी सांवत में मची ठुमके लगाने की होड़

तीनों सेलिब्रिटी के जरदस्त परफार्मेंस से बेकाबू हुए लोग, आधी रात तक गानों की डिमांड पर होता रहा डांस

2 min read
Google source verification
Haryana Dancer Sapna Chaudhary, Big Boss Fame Arshi Khan and Rakhi Sawant

कोई नहीं कह सकता था कि सपना चौधरी, अर्शी खान व राखी सांवत में किसका डांस रहा जबरदस्त

वाराणसी. वैवाहिक कार्यक्रम का ही मंच था लेकिन तीन सेलिब्रिटी एक साथ थिरक रही थी। बनारस में पहली बार किसी मंच पर हरियाणा की डांसर सपना चौधरी, बिग बॉस फेम अर्शी खान व राखी सावंत ने अपने डांस की जबरदस्त प्रस्तुति की। तीनों ही सेलिब्रिटी में ठुमके लगाने की ऐसी होड़ मची रही कि लोगों को संभालना कठिन हो गया है। देर रात तक लोग अपने मनपसंद फिल्मी धुन पर डांस करने की डिमांड करते रहे और उनकी मांग भी पूरी होती रही। मीडिया से बातची में जब अर्शी खान से पूछा गया कि वर्ष 2019 में क्या होगा तो मुस्कुराते हुए कहा कि मेरी शादी होगी। इसके बाद सपना चौधरी, राखी सांवत व उपस्थित अन्य लोग जोर से खिलखिला के हंस पड़े।
यह भी पढ़े:-सपना चौधरी के साथ अर्शी खान व राखी सांवत ने लगाये ठुमके तो बेकाबू हुई भीड़



बनारस के लोगों में सपना चौधरी को लेकर जबरदस्त क्रेज था और सपना चौधरी भी पहली बार काशी में आयी थी। सपा नेता की शादी में भाग लेने के लिए तीनों सेलिब्रिटी को बुलाया गया था। शुक्रवार की सुबह ही तीनों सेलिब्रेटी पहुंच गयी थी लेकिन उनकी जानकारी को गोपनीय रखा गया। रात में आशापुर स्थित एक वैवाहिक लॉन में जब शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ और मंच से सपना चौधरी, अर्शी खान व राखी सांवत के आने का ऐलान किया गया तो लोग नाम सुन कर ही बेकाबू होने लगे थे। इसके बाद तीनों सेलिब्रिटी ने जबरदस्त डांस प्रस्तुत कर सबको अपना मुरीद बना लिया।
यह भी पढ़े:-अर्शी खान ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, सपना चौधरी व राखी सांवत के सामने बताया कब बनूंगी दुल्हन

मंच पर लगी ठुमका लगाने की होड़
कल्पना करें कि एक मंच पर सपना चौधरी, अर्शी खान व राखी सांवत उपस्थित हो और उनके बीच ठुमके लगाने की होड़ मच जाये तो जीत किसकी होगी। शादी सामरोह में उपस्थिति लोग भी यह तय नहीं कर पाये कि किसी सेलिब्रिटी के ठुमके जबरदस्त थे। सपना चौधरी, अर्शी खान व राखी सांवत ने फिल्मी गानों पर ऐसे ठुमके लगाये कि लोग झुमने पर विवश हो गये।
यह भी पढ़े:-गजब: सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव से हारी इस जिले की पुलिस, अब लगायी गयी एसटीएफ

सपना चौधरी ने कहा कि बहुत अच्छा शहर है बनारस
सपना चौधरी ने कहा कि बनारस बहुत अच्छा शहर है और यहां फिर आने पर पूरा शहर घुमने जायेंगे। राखी सांवत ने कहा कि पीएम मोदी ने काशी का विकास किया है जबकि अर्शी खान ने मजाक में ही कह दिया कि उनकी शादी 2019 में होगी।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के बाहुबली विधायक के खास को भेजा था जेल, ताबड़तोड़ क्राइम रोकने के लिए युवा आईपीएस को मिली नयी तैनाती

Story Loader