28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो फिर जारी है प्रतिबंधित नोटों को खपाने का खेल, पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार

घर में छिपा कर रखे गये थे एक हजार को चलन से बाहर हो चुके नोट, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Dec 2018, 5:04 PM IST

ban currency

ban currency

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने भले ही 500 व हजार के नोटों को चलन से बाहर कर प्रतिबंधित कर दिया था लेकिन इन नोटों को खपाने का खेल जारी है। सारनाथ पुलिस ने बीती देर एक मकान से छापा मार कर 47 लाख के प्रतिबंधित नोट के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद पता चल जायेगा कि नोट कहां से आये थे और इनका क्या करना था।
यह भी पढ़े:-रूसी तकनीक से पूरा होगा पीएम नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट

सारनाथ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पहडिय़ा क्षेत्र के एक मकान में छिपा कर प्रतिबंधित नोट रखे गये हैं। पुलिस ने आवास पर छापा मार कर 47 लाख रुपये बरामद किये हैं। बरामद नोट चलन से बाहर हो चुके एक-एक हजार के है। पुलिस ने नोट बरामदगी के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस जांच में जुटी है कि यह नोट किसके हैं और प्रतिबंधित नोट को किस कारण से यहां पर छिपा कर रखा गया है।
यह भी पढ़े:-पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश भाई समेत घायल, सिपाही को भी लगी गोली

धड़ल्ले से नेपाल भेजे जा रहे हैं प्रतिबंधित नोट
भारत में पांच सौ व एक हजार के नोट चलन से बाहर हो चुके हैं और इनका उपयोग करना प्रतिबंधित है। बड़ी संख्या में पुराने नोट मिलने पर विधिक कार्रवाई होती है। भारत की पुरानी करेंसी को धड़ल्ले से नेपाल भेजे जाने का खेल जारी था। महराजगंज व नेपाल से सटे अन्य जिलों में प्रतिबंधित नोट पकड़े जा रहे हैं। इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि प्रतिबंधित नोटों को नेपाल भेजने की तैयारी थी लेकिन पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ाया

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग