16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन पर इस बार 19 साल बाद बन रहा शुभ संयोग, कुंवारी लड़कियों लिए है खास

कितने दिन का होगा इस बार का सावन, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
2 min read
Google source verification
sawan 2018

सावन 2018

वाराणसी. हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत ही खास महत्व है। यह महीना पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित होता है। इस बार सावन पूरे 30 दिन का है। यह 28 जुलाई को शुरू होकर 26 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ ही संपन्न होगा। पिछले साल सावन 10 जुलाई को ही आ गया था, जिसका 7 अगस्त को समापन हुआ। ऐसे में केवल 29 दिन का ही सावन महीना रहा था। इस बार का सावन कुंवारी लड़कियों के लिए खास है।

मान्यता है कि सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत रखने और भगवान भोले शंकर की पूजा करने वाले को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और उन्हें मनमुताबिक जीवनसाथी का साथ मिलता है। वहीं अगर विवाहित स्त्रियां इस व्रत को करती हैं तो उन्हें भगवान शंकर सौभाग्यवती होने का वरदान देते हैं।

यह भी पढ़ें-

मंगलवार को भूलकर भी न करें ये काम, आपकी छोटी सी भूल से कम हो सकती है आपकी उम्र

कितने होंगे सोमवार

इस साल श्रावण मास में 4 सोमवार पड़ेंगे. अगर आप सावन के महीने में सोमवार व्रत रखते हैं तो इस साल आपको सिर्फ चार ही व्रत रखने होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

28 जुलाई 2018: श्रावण मास शुरू, पहला दिन

30 जुलाई 2018: सावन का पहला सोमवार व्रत

06 अगस्त 2018: सावन सोमवार व्रत

11 अगस्त 2018: हरियाली अमावस्या

13 अगस्त 2018: सावन सोमवार व्रत और हरियाली तीज

20 अगस्त 2018: सावन सोमवार व्रत

26 अगस्त 2018: सावन माह का अंतिम दिन

यह भी पढ़ें-

रविवार की रात में करें ये काम, होगी धन वर्षा

15 अगस्त को होगी नागपंचमी

11 अगस्त को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी, जिसे सावन महीने का पहला बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस साल कई साल बाद यह संयोग बन रहा है कि हरियाली अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। हरियाली अमावस्या के बाद हरियाली तीज का व्रत 13 जुलाई को रहेगा। 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस के साथ इस बार नागपंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा, वहीं 26 अगस्त को रक्षाबंधन रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग