
Sbhaspa Leader Shashi Pratap Singh
वाराणसी. बीजेपी व ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा में रिश्ते सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुभासपा के दो विधायकों पर राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ क्रास वोटिंग करने का आरोप लगा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय ने सुभासपा के एक विधायक पर पैसा लेकर क्रास वोटिंग करने की बात कही है इसी बयान से नाराज होकर सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशिप्रताप सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।
यह भी पढ़े:-मरीज के परिजनों व अस्पताल कर्मचारियों में हुई मारपीट, देखें वीडियो
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि व प्रदेश महासचिव शशिप्रताप सिंह ने कहा कि बिना की प्रमाण के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का आरोप लगाना सही नहीं है। सुभासपा का दावा है कि विधायक त्रिवेणी राम व कैलाश सोनकर ने क्रास वोटिंग नहीं की है। बिना किसी प्रमाण के ही इन विधायकों पर क्रास वोटिंग करने का आरोप लगाना बिल्कुल गलत है। बीजेपी व सुभासपा का गठबंधन है और गठबंधन में बीजेपी की भूमिका बड़े भाई की है इसके बाद भी बीजेपी अपने छोटे भाई सुभासपा पर गलत आरोप लगा कर दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि डा.महेन्द्र नाथ पांडेय को अपने बयान को वापस लेना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़े:-गठबंधन के बाद सपा व बसपा में मच सकती है भगदड़, बीजेपी ने शुरू की सेंधमारी
बीजेपी विधायकों का कराया जाये नार्को टेस्ट
शशि प्रताप सिंह का आरोप है कि बीजेपी में बहुत से ऐसे विधायक हैं जो सपा व बसपा से आये हैं। राज्यसभा चुनाव में इन विधायकों को सपा व बसपा प्रेम जाग सकता है। बीजेपी को क्रास वोटिंग की सच्चाई जाननी है तो अपने विधायकों को नोर्को टेस्ट कारये। सही बात सामने आ जायेगी। शशि प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे विधायक बेदाग हैं और उन्होंने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को ही मत दिया है जिसको किसी प्रकार का संशय है वह सुभासपा के विधायकों का भी नोर्को टेस्ट करा सकता है हम तैयार हैं।
यह भी पढ़े:-हाथ में घड़ा लेकर निकाली जल जागरूकता रैली, लोगों को किया जागरूक
Published on:
28 Mar 2018, 6:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.