
student
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार से आरंभ हुए दो दिवसीय पर्यावरण कुंभ में बच्चों के वैज्ञानिक मॉडल ने सभी का दिल जीत लिया। एसओएस हरमन माइनर स्कूल के बच्चों ने वैज्ञानिक उपकरण बना कर भविष्य के भारत की तस्वीर दिखायी है। बच्चों ने जासूसी बोट व अनमैन व्हिकल बना कर विज्ञान पर अपनी पकड़ दिखायी।
यह भी पढ़े:-भारतीय चिंतन में है धर्म के माध्यम से प्रकृति को संरक्षित करने का उल्लेख:-डिप्टी सीएम
कक्षा नौ के आयुष सिंह व करण यादव की बनायी जासूस बोट मोबाइल से चलती है। दिन व रात किसी भी समय इस बोट से जासूसी की जाती है। मात्र पांच हजार की लागत से बनी इस बोट में बकायदा कैमरा लगाया गया है जो लाइव वीडियो भी भेजने में सक्षम है। कक्षा आठ के छात्र अनिकेत कुमार और नितिन त्रिपाठी ने अनमैन व्हीकल बनायी है। इसका उपयोग आपदा के समय टैंक के रुप में किया जा सकता है। भूकंप व लैंड स्लाइड की स्थित में यह व्हीकल लोगों की जान बचाने में सक्षम है। आठ हजार की लागत से तैयार इस व्हीकल से फंसे लोगों की लोकेशन तक कमांड सेंटर को मिल जायेगी और रेस्क्यू टीम भेज कर जान बचायी जा सकती है।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा का बड़ा बयान, कहा राहुल गांधी क्यों नहीं करते फिरोज गांधी को याद
Published on:
1 Dec 2018, 9:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.