12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan Birth day Special: इस बंगले में बीता है अमिताभ का बचपन, अधूरी रह गई खरीदने की इच्छा, देखें तस्वीरें

इस बंगले में बीता है अमिताभ का बचपन, अधूरी रह गई खरीदने की इच्छा, देखें तस्वीरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 11 Oct 2017, 9:54 AM IST

Amitabh Bachchan

यहां वे पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ एक बंगले में किराए पर रहते थे। साल 1984 में बिग बी ने चुनाव लड़ने के दौरान इस बंगले को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन ट्रस्ट की संपत्ति होने की वजह से आज भी उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।

Amitabh Bachchan

यह बंगला ट्रस्ट के पास है। इसके शंकर तिवारी इस ट्रस्ट के सचिव हैं और बंगले की देखरेख करते हैं। ट्रस्ट के नियम के अनुसार, कोई भी बाहरी व्यक्ति बंगले के अंदर नहीं जा सकता है। वहीं, वह खुद 19 क्लाइव रोड पर बने बंगले में रहते हैं।

Amitabh Bachchan

इस बंगले को साल 1955 में इटावा के जाने-माने वकील शंकर तिवारी ने खरीद लिया और इसके खाली पड़े हिस्से में रहने लगे। करीब तीन साल बाद हरिवंश राय बच्चन दिल्ली चले गए। इस बंगले में एक और किराएदार रहते थे, जिनका नाम टीसी घोष था। वे असम में टी-गार्डन का बिजनेस करते थे। उन्होंने इस बंगले के बगल में 8 हजार वर्ग फीट का एक प्लॉट खरीदा और वहां बंगला बनाकर रहने लगे। हालांकि, बाद में टीसी घोष के बेटे ने यह बंगला वकील केके पांडेय को बेच दिया।

Amitabh Bachchan

इस बंगले में अब कोई नहीं रहता है और यहां ताला लगा हुआ है। इसकी देखभाल ट्रस्ट के सदस्य और वकील केके पांडेय करते हैं। वह बताते हैं कि स्वर्गीय शंकर तिवारी जाने-माने वकील थे। वे कांग्रेस के टिकट पर इटावा के एमपी चुने गए थे।

Amitabh Bachchan

1984 में अमिताभ ने बंगले को खरीदने की जताई इच्छा साल 1984 में जब अमिताभ बच्चन चुनाव लड़ रहे थे, तब उन्होंने 17 क्लाइव रोड वाले बंगले को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उनकी यह बात शंकर तिवारी और उनकी पत्नी इंदु तिवारी को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि उनकी सारी प्रॉपर्टी को वे घर बैठे ही खरीद सकते हैं।


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश