6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी और बीजेपी को हराने के लिए अखिलेश यादव को बड़ी मजबूती देंगे चाचा शिवपाल

शिवपाल यादव के एक बयान देकर कर दिया सबकुछ क्लीयर...

2 min read
Google source verification
shivpal yadav support to akhilesh in loksaba 2019 against bjp

मोदी और बीजेपी को हराने के लिए अखिलेश यादव को बड़ी मजबूती देंगे चाचा शिवपाल

वाराणसी/मिर्जापुर. अपने दल में दम रखने वाले शिवपाल यादव अब भतीजे अखिलश के समर्थन में उतर गए हैं। इनकी क्षमता और राजनीतिक रणनीति ताकत को देखते हुए ही सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने इन्हें पार्टी में दूसरा स्थान दिया था।

यूपी विधानसभा 2017 चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भी कहीं ना कहीं यह समझ में आ गया कि, अंदरूनी कलह के साथ चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसलिए अब पार्टी में सबकुछ ठीक करते हुए सभी को साथ लेकर चलना होगा। तो अब पार्टी शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौपने वाली है।

जी हां शिवपाल यादव को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा रहा है। जिसपर जब मिर्जापुर पहुंचे शिवपाल यादव से सवाल किया गया तो मुस्कुराते हुए उनका कहना था कि, उन्हें जो पार्टी जिम्मेदारी देगी वह बखूबी निभाएंगे। इससे पहले भी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। उनका कहना था कि, इससे पहले भी वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं। दो बार हमने सरकार भी बनाई है। जो हमें जिम्मेदारी मिलेगी वह सब जिम्मेदारी निभाएंगे। यानी, सपा में यादव परिवार के बीच पिछले कई महीनों से चल रहे विवाद में सुलह के आसार नजर आने लगे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने स्वयं इसको लेकर इशारा भी किया।

बीजेपी की बढ़ेगी परेशानी

अगर ऐसा है तो, यह खबर बीजेपी की 2019 लोकसभा चुनाव में परेशनी बढ़ाने वाली है। क्योंकि, अगर शिवपाल की राजनीतिक रणनीति औ अखिलेश की राजनीतिक लोकप्रियता एक साथ हो तो मुकाबला कांटे का होगा। वहीं शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, भाजपा ने अभी तक कोई काम नहीं किया है। जो भी वादा किये एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। हर मोर्चे पर यह लोग फेल है। हम सभी को उसका फायदा मिलेगा। जो गठबंधन हो रहा है उसका भी फायदा मिलेगा। शिवपाल यादव का कहना था कि, भाजपा के लिए आने वाले चुनाव अग्नी परीक्षा की तरह साबित होंगे। उसमे जनता हिसाब किताब लेगी। जैसा किया है वैसा भरेंगे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग