
CM Yogi Adityanath and akhilesh and Siddaramaaya
वाराणसी. सिद्धारमैया के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर ऐसा वार किया कि उन्हें चुनाव प्रचार बीच में छोड़ कर ही वापस आना पड़ा। सीएम योगी ने बीजेपी को चुनाव जीताने के लिए कर्नाटक में चुनावी सभाएं करना शुरू की थी लेकिन अब उन्हें दौरा बीच में ही छोड़ कर वापस आना पड़ा है। सीएम योगी की वापसी के बाद से यूपी की राजनीति गर्म हो गयी है।
यह भी पढ़े:-शादीशुदा महिला से दोस्त के संग मिल कर बनाया अवैध संबंध, फिर कहा दिखा दूंगा पति को फोटो
बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारक सीएम योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक चुनाव में लगाया था इसी बीच यूपी में तूफान के चलते दर्जनों लोगों की जान चली गयी थी। कर्नाटक चुनाव प्रचार में ही सिद्धारमैया ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था जिसमे कहा था कि यूपी के लोगों सॉरी। मुझे दु:ख है कि आपकेसीएम आपको दु:ख की घड़ी में छोड़ कर यहां पर आये हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। सिद्धारमैया के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी पर हमला बोला था। अखिलेश यादव ने कहा था कि योगी जी फौरन राज्य लौटे और आंधी-तूफान से तबाह लोगों के जख्मों पर मरहम लगाये। या वहीं किसी मठ में महंत बन जाएं। कांग्रेस व सपा के नेताओं के हमला बोलने के बाद से ही सीएम योगी वापस यूपी आ गये हैं।
यह भी पढ़े:-कचहरी में वकील के चैंबर में हिन्दू युवती का धर्म परिवर्तन के प्रयास पर हंगामा, सेंट्रल बार की बैठक में होगा बड़ा निर्णय
मौसम विभाग ने पांच मई को फिर तूफान आने की चेतावनी जारी की है
तूफान से राजस्थान व यूपी में सबसे अधिक तबाही हुई है। मौसम विभाग ने पांच मई को पूर्वांचल में फिर से तूफान आने की चेतावनी दी है। तूफान को लेकर संवेदनशील क्षेत्र में सीएम योगी का गोरखपुर भी है। सीएम योगी जानते हैं कि यदि वह चुनाव प्रचार छोड़ कर वापस नहीं आते हैं तो विरोधी दलों को एक बड़ा मौका मिल जाता। इसके चलते जनता से बीजेपी की नाराजगी बढ़ सकती थी और लोकसभा चुनाव २०१९ में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता था।
यह भी पढ़े:डिप्टी CM केशव मौर्या ने मुलायम के गढ़ से अखिलेश यादव को झटका देने के लिए खेला यह दांव, हारे प्रत्याशी को बताया बीजेपी विधायक
Published on:
4 May 2018, 8:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.