
CO Ankita Singh and rewarded criminal
वाराणसी. सिगरा पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। प्रयागराज के थाना हंडिया निवासी बसंत लाल जायसवाल अपहरण में वांछित लल्ला पांडेय उर्फ कुशाग्र पांडेय को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया है। चेतगंज सीओ अंकिता सिंह ने मीडिया से बताया कि व्यापारी का अपहरण करके एक करोड़ की फिरौती मांगी गयी थी। इसी मामले में एसटीफ ने अन्य लोगों को पकड़ा था, लेकिन मुख्य आरोपी फरार होने में कामयाब हुआ था।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने प्रियंका गांधी को दी बड़ी चुनौती, अखिलेश यादव की भी बढ़ गयी परेशानी
सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने बताया कि रोडवेज चौकी प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग चेकिंग पर निकले थे। इसी बीच लहरतारा के पास एक व्यक्ति संदिग्धवस्था में आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने युवक पर टार्च की रोशनी डाल कर रोकने का प्रयास किया तो उसने फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दौड़ा कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उस नाम लल्ला पांडेय निवासी बड़ागांव है। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के निवासी बसंत जायसवाल के अपहरण में उसकी भूमिका थी। लल्ला पांडेय ने अपने साथी बृजेश मिश्रा निवासी चोलापुर, आकाश मौर्या निवासी कोइरीपुर, विनीत उपाध्याय निवासी दीपापुर, थाना रोहनिया के साथ मिल कर अपहरण किया था। व्यापारी को छोडऩे के एवज ने पांच लाख रुपये की पहली किश्त मांगी गयी थी। व्यापारी के परिजन जब पांच लाख रुपये देने आये थे तो उसी समय एसटीएफ ने छापा मार कर उसके साथियों को पकड़ लिया था लेकिन लल्ला पांडेय एसटीएफ के हत्थे नहीं चढ़ा था बाद में प्रयागराज पुलिस ने लल्ला पांडेय के उपर २५ हजार का इनाम रख दिया था जिसे सिगरा पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। चेतगंज सीओ अंकिता सिंह के अनुसार लल्ला पांडेय के उपर विभिन्न थानों में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़े:-इमरान खान को भारतीय सेना का व महागठबंधन को पीएम मोदी की राजनीतिक शक्ति का भय समाया
Published on:
9 Mar 2019, 3:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.