
वाराणसी. गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे बीजेपी की परेशानी बढऩी तय है। वायरल वीडियो में बसपा संस्थापक कांशीराम के साथ मुलायम सिंह यादव के गले लगाते हुए तस्वीर भी है।
यह भी पढ़े:-इस पार्टी के पक्ष में उतरी राजा भैया की सेना, दिलचस्प हो गयी चुनावी लड़ाई
सपा व बसपा के गठबंधन के बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी कम हो पायेगी। दोनों ही पार्टियों ने दलित व यादवों के बीच की दूरी इतनी बढ़ा दी थी वह अब खत्म हो पायेगी कि नहीं। इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए सपा ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल किया है। वीडियो में सपा व बसपा का झंडा एक साथ है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को चुनाव हारते दिखाया गया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को वायरल करने का खास उद्देश्य है। बसपा के कार्यकर्ताओं व कैडर वोटरों को यह पता चल जाये कि सपा के अधिकृत प्रत्याशी कौन है जिनके पक्ष में गठबंधन के तहत मतदान करना है।
यह भी पढ़े:बसपा में रहे खास नेता ही निकाल सकते हैं सपा के साथ हुए गठबंधन की हवा, इन पर लगी निगाहे
सपा नेता का दावा एकजुट है दोनों दलों के कार्यकर्ता
सपा के वरिष्ठ नेता मनोज राय धूपचंडी ने दावा किया है कि सपा व बसपा का गठबंधन जमीनी स्तर पर भी दिखेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में जिस तरह से यादव व दलित को परेशान किया जा रहा है वह सभी को पता है। ऐसे में इस बात दोनों ही शोषित वर्ग के लोग अब एक हो गये हैं। सपा व बसपा का गठबंधन प्राकृतिक है और दोनों ही सीट पर होने वाले चुनाव में यह गेम चेंजर साबित होगा।
यह भी पढ़े:-मायावती व मुलायम पर विवादित बयान देने के बाद बैकफुट पर आये सीएम योगी के मंत्री नंदी,देखे वीडियो
सफल हुआ प्रयोग तो बदल जायेगा लोक सभा चुनाव 2019 का समीकरण
बसपा सुप्रीमो ने सिर्फ उपचुनाव की दो सीट पर गठबंधन करने की बात की है। दोनों ही सीट पर यह गठबंधन सफल होता है तो लोक सभा चुनाव 2019 में यह प्रयोग जारी रहेगा। जिस तरह से बीजेपी लगातार चुनाव जीत रही है उसे रोकने के लिए ही यूपी के दो महत्वपूर्ण दल दूसरी बार साथ आये हैं। सपा व बसपा के गठबंधन के चलते यादव, दलित व मुस्लिम समाज के वोट मिल जाते हैं तो बीजेपी का समीकरण बिगडऩा तय है।
यह भी पढ़े:-बसपा सुप्रीमो मायावती के इस नारे ने मुलायम सिंह यादव से छीन ली थी सत्ता