28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाक विभाग द्वारा 15 मार्च को आधार में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए विशेष अभियान

वाराणसी परिक्षेत्र के 6 जनपदों में आधार में मोबाईल नंबर संशोधन के लिए 15 मार्च को चलेगा विशेष अभियान- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 15 Mar 2022, 12:04 AM IST

डाक विभाग द्वारा 15 मार्च को आधार में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए विशेष अभियान

डाक विभाग द्वारा 15 मार्च को आधार में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए विशेष अभियान

लखनऊ ,आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने या संशोधन कराने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब अपने इलाके के डाकिया के माध्यम से भी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ा या संशोधित कराया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इससे बहुत सहूलियत मिलेगी। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर 6 जिलों - वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व बलिया में 15 मार्च को इसके लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग द्वारा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अब सी.ई.एल.सी (चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) सेवा के तहत अब डाकिया के माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन का कार्य मात्र 50 रूपये (कर सहित) का निर्धारित शुल्क देकर आसानी से कराया जा सकता है।
इसके अलावा मोबाइल एप के माध्यम से 5 साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार भी बनवाया जा सकता है। बच्चों का आधार नामांकन केवल संबंध प्रमाण पत्र (पीओआर) की सहायता से किया जा सकता है। इस के लिए माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी मान्य पहचान पत्र की सहायता से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण निःशुल्क करा सकते हैं।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सी.ई.एल.सी के माध्यम से वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक पोस्टमैनों द्वारा 3 लाख 32 हज़ार से ज्यादा लोगों के आधार में मोबाईल नंबर का संशोधन किया जा चुका है। इस सुविधा से ग्रामीणों को अब आधार में मोबाइल नंबर जुडवाने या संशोधित करवाने हेतु शहर आने की आवश्यकता नहीं है।

प्रवर डाकघर अधीक्षक वाराणसी पूर्वी मंडल राजन राव एवं डाक अधीक्षक पश्चिमी मंडल संजय वर्मा ने बताया कि वाराणसी जनपद के विभिन्न शाखा डाकघरों के 161 डाकियों के माध्यम से आधार में मोबाईल नंबर में संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।