27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
अतिक्रमण हटाने के लिए फिर सड़क पर उतरे एसएसपी, दुकानदारों को दी चेतावनी
Play video

अतिक्रमण हटाने के लिए फिर सड़क पर उतरे एसएसपी, दुकानदारों को दी चेतावनी

लहुराबीर चौराहे से लोहामंडी तक का किया निरीक्षण, कहा नहीं सुधरे तो होगी कानूनी कार्रवाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Nov 2018, 6:07 PM IST

वाराणसी. स्थानीय पुलिस जब शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने में नाकाम हो गयी है तो एक बार फिर एसएसपी आनंद कुलकर्णी को सड़क पर उतरना पड़ा। गुरुवार को एसएसपी ने लहुराबीर से लोहा मंडी तक निरीक्षण कर दुकानदारों से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दुकानदार नहीं माने तो विधिक कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-पूर्व सपा सांसद के JHV मॉल में मेटल डिटेक्टर होने के बाद असलहा लेकर घुसे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत

बनारस शहर की प्रमुख समस्या में से एक ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था है। सड़कों के किनारे किया गया अतिक्रमण सुगम यातायात में सबसे बड़ी बाधा है। सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर डीजीपी ओपी सिंह तक ने अतिक्रमण होने पर स्थानीय थानेदार के जिम्मेदार होने की बात कही है लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की पुलिस को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। सीएम योगी ने जब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया तो वरिष्ठ अधिकारियों को भी व्यवस्था सुधारने में लिए सड़क पर उतरना पड़ा। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने लहुराबीर से लेकर मलदहिया लोहा मंडी तक निरीक्षण किया। एसएसपी खुद हाथ में माइक लेकर चल रहे थे और दुकानदारों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। पटरी के दुकानदारों से तुरंत सड़क को खाली करने को कहा। चेतावनी भी दी कि यदि फिर से यहां पर अतिक्रमण होता है तो विधिक कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-गार्ड की बंदूक साफ करते समय चली गोली, पति-पत्नी घायल

कमिश्रर से लेकर डीएम तक हटवा रहे शहर का अतिक्रमण
बनारस में अतिक्रमण की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि खुद कमिश्रर दीपक अग्रवाल से लेकर डीएम सुरेन्द्र सिंह को भी सड़क पर उतरना पड़ा है इसके बाद भी सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने में सफलता नहीं मिली है। जनवरी में प्रवासी सम्मेलन को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की चुनौती अधिकारियों को मिली है, जिसके चलते ही पुलिस अब अतिक्रमण हटाने को लेकर सक्रिय हो गयी है।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर, हत्यारों की हुई पहचान, 25-25 हजार का रखा गया इनाम