
वाराणसी. चौबेपुर थाना क्षेत्र के मिल्कोपुर में आईईडी ब्लास्ट से पिता व पुत्र की हत्या का जल्द खुलासा किया जायेगा। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि बीती देर रात ब्लास्ट कर दो लोगों की हत्या की गयी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डेटोनेटर से ब्लास्ट करने का मामला सामने आ रहा है। विशेषज्ञों की टीम को लगाय गया है। रिपोर्ट आने पर ब्लास्ट के सही तरीकों की जानकार हो पायेगी। परिजनों से बातचीत में पता चला है कि उनका जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी पुलिस जमीनी विवाद के साथ अन्य बिन्दुओं को भी ध्यान में रख कर अपनी जांच शुरू कर दी है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-मंत्री नंद गोपाल नंदी पर रिमोर्ट बम के जरिए किया गया था हमला, अब IED ब्लास्ट कर पिता व पुत्र की ली गयी जान