4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSP ने लंका से रामनगर तक किया पैदल भ्रमण, विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस कप्तान ने स्थानीय लोगों से ली कानून व्यवस्था की जानकारी, सभी प्रमुख चौराहों पर सक्रिय हुए पुलिसकर्मी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 May 2018, 10:10 PM IST

लंका से रामनगर तक एसएसपी ने पैदल किया भ्रमण, विभाग में मचा हड़कंप

लंका से रामनगर तक एसएसपी ने पैदल किया भ्रमण, विभाग में मचा हड़कंप

वाराणसी. पुलिस कप्तान रामकृष्ण भारद्वाज ने कानून व्यवस्था की स्थलीय समीक्षा के लिए लंका से रामनगर तक स्थलीय भ्रमण किया। पुलिस कप्तान के सड़क पर उतरने की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। प्रमुख चौराहों पर सुस्त पड़े पुलिसकर्मी भी सक्रिय हो गये। एसएसपी को पैदल घुमते देख आम लोगों के मन से भय गायब हो गया। एसएसपी ने जगह-जगह पर स्थानीय लोगों से पुलिस का हाल भी जाना। बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ के शासन होने के बाद भी अपराध में बढ़ोतरी हो गयी थी। साथ ही डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को समय-समय पर पैदल भ्रमण करने को कहा था। एसएसपी ने भ्रमण करे पुलिस को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि क्राइम कंट्रोल में किसी तरह बहानेबाजी नहीं चलेगी। पुलिस कप्तान खुद समय-समय पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे।
यह भी पढ़े:-चुनौती स्वीकार करके जब सड़क पर उतरे ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तो नहीं काम आये लोगों के बहाने