26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / डीएम ऑफिस में ही भिड़ गये दो बाबू, तान दी लाठी, हुए निलंबित

डीएम ऑफिस में ही भिड़ गये दो बाबू, तान दी लाठी, हुए निलंबित

जिलाधिकारी को जानकारी मिलते ही कार्रवाई हुई, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 22 Nov 2018, 4:25 PM IST

Staff fight in DM Office

Staff fight in DM Office

वाराणसी. डीएम सुरेन्द्र सिंह के कार्यालय में लोगों का विवाद सुलझाने के साथ उन्हें न्याय दिलाया जाता है लेकिन जब डीएम कार्यालय का अनुशासन ही वहां के कर्मचारी तोड़ दे तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। गुरुवार को डीएम कार्यालय में किसी बात को लेकर दो बाबू भिड़ गये। पहले जमकर गाली गलौज हुआ और एक कर्मचारी ने मारने के लिए लाठी तक जान दी थी। मामले की जानकारी होते ही डीएम ने दोनों कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़े:-टीवी सीरियल में था असिस्टेंट कैमरामैन, पैसों की जरूरत ने बना दिया लुटेरा

डीएम के नजारत कार्यालय में कार्यरत नाजिर न्याय राजकुमार वर्मा व नजीर सदर सलगू राम में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बिगड़ कर गाली गलौज तक पहुंची। इसके बाद एक कर्मचारी ने वहां पर रखी लाठी उठा कर दूसरे कर्मचारी पर तान दी। दोनों कर्मचारियों में बात बिगड़ते देख कर अन्य लोगों ने समझा कर शांत कराया। कर्मचारियों के विवाद की लोगों ने फोटो खीच ली थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही डीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामला जब जिलाधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने दोनों कर्मचारी को बारी-बारी अपने कार्यालय में बुला कर विवाद का कारण जाना। इसके बाद डीएम ने अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़े:-काशी में इसलिए मनायी जाती है देव दीपावली, बेहद रोचक है इसकी कहानी

जिलाधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की चलती है मनमानी
जिलाधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की मनमानी चलती है। कर्मचारी इतने बेलगाम हो चुके हैं कि उन्हें किसी का डर नहीं रह गया है। आम लोग किसी काम के लिए डीएम कार्यालय चले जाये तो कम कराने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ती है ऐसे में जिलाधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की भिडंत ने वहां की व्यवस्था को उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़े:-महिला IAS बी चन्द्रकला के नाम पर किया ऐसा काम कि दर्ज हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप