बीएचयू में एसवीडीवी में डा.फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर छात्रों का एक गुट विरोध कर रहा है। पूर्व में हुए आंदोलन में ही छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कुछ सवाल पूछे थे और उसका लिखित जवाब मांगा था। छात्रों ने 10 दिन का समय देते हुए पूर्व में अपना आंदोलन खत्म कर दिया था। छात्रों का आरोप है कि निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने जवाब नहीं दिया तो छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया। छात्रों ने संकाय में तालाबंदी करके धरना दिया है। छात्रों ने वीसी व विश्वद्यिालय प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने ऐलान किया कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी।
यह भी पढ़े:-आपदा प्रबंधन में सहयोग करेंगे NDRF फ्रेंड्स