
विवेक तिवारी को दी गयी श्रद्धांजलि
वाराणसी. पुलिस के कथित मुठभेड़ में मारे गये विवेक तिवारी को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से एक सामान्य आदमी की पुलिस गोली से मौत हुई है उससे सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर यूपी के डीजीपी ओपी सिंह भी बैकफुट पर आ गये हैं। सोमवार को राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले छात्रनेताओं ने भारत माता मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कैंडिल जला कर व दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर चद्र भूषण सिंह, साकेत शुकला, गिरजानंद चौबे, प्रिंस राय खगोलन, अखिलेन्द्र मणि त्रिपाठी, विश्वनाथ कुंवर, प्रदीप राय आदि छात्रनेता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-प्रोजेक्ट पर अखिलेश यादव का नाम देख कर नाराज हुए सीएम योगी के मंत्री, दिया यह बयान
Published on:
30 Sep 2018, 7:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.