
फाड़े गये मतपत्र व कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देते छात्र
वाराणसी. यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि चुनाव हार रहे कुछ प्रत्याशियों ने मतपत्रों को फाड़ दिया है जिसके बाद पुलिस ने पांच छात्रनेताओं को हिरासत में ले लिया। कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीएम ने कॉलेज प्रशासन के साथ वार्ता शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए वहां पर जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गयी है। कॉलेज प्रशासन ने मतपत्र को लेकर अभी अधिकृत रुप से कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़े:-रोहिनया पुलिस को फिर मिली सफलता, बिहार भेजी जा रही 15 लाख मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
यूपी कॉलेज में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गयी थी। मतदान के बाद सीसीटीवी की निगहबानी में मतगणना आरंभ करायी जा रही थी। प्रत्याशी खुद मतगणना पर नजर रख रहे थे। आरोप है कि मतगणना में पिछड़ता देख कर एक प्रत्याशी ने कुछ मतपत्र फाड़ दिया। मौके पर खड़ी पुलिस ने तुरंत ही पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मतदान स्थल पर हंगााम शुरू हो गया। इसकी जानकारी जब मुख्य द्वार पर मौजूद अन्य छात्रों को हुई तो उन्होंने भी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने मतगणना में धांधली का भी आरोप लगाया है। छात्रों के हंगामे के चलते वहां पर मतगणना रोक दी गयी है। मौके पर पहुंच जिला व पुलिस प्रशासन के लोगों ने छात्रों को समझाने में जुट गये हैं।
यह भी पढ़े:-यूपी कॉलेज में खत्म हुआ छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान , वोटों की गिनती शुरू
कॉलेज प्रशासन के साथ हो रही वार्ता
यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सबसे अधिक अनुशासन देखने को मिलता था। मतदान के कुछ घंटों के अंदर ही परिणाम आ जाता था और शाम तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाती थी। लेकिन इस बार के हंगामे ने सारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह खुद वहां पर पहुंच गये हैं और कॉलेज प्रशासन के साथ वार्ता कर रहे हैं संभावना जतायी गयी है कि जल्द ही कुछ परिणाम निकलेगा।
यह भी पढ़े:-जिन जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया चुनाव प्रचार, अधिकांश जगह घट गया मतदान प्रतिशत
Published on:
8 Dec 2018, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.