
kashi express train time table and indian railway latest news
वाराणसी. गर्मियों के अवकाश में घर जाने वालों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने दस नयी समर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है जो मध्य रेलवे मुम्बई से लेकर वाराणसी के बीच चलेगी। आम दिनों में यह व्यस्तम रूट माना जाता है और गर्मी के समय इस रूट पर चलने वाली ट्रेन में बर्थ मिलना सबसे कठिन होता है। ऐसे में रेलवे की नयी पहल से रेल यात्रियों को बड़ा लाभ होगा।
यह भी पढ़े:-प्रदेश में पांचवे स्थान पर पहुंचा पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस, मंडल में रहा अव्वल
यात्रियों को रेलवे की नयी सौगात 24 अप्रैल से मिल जायेगी। 23 मई 2018तक इन ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गर्मियों में चलने वाले स्पेशल ट्रेन को नम्बर 01027 है जो प्रत्येक मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनेस से सुबह 6.45 बजे चल कर अगले दिन दोहपर 12 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से स्पेशल ट्रेन का नम्बर 01028 होगा। यह ट्रेन बुधवार को दोपहर 1.55 पर चलेगी और अगले दिन शाम को 4.15पर मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनेस पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेन पांच-पांच यात्रा करेगी। रेलवे प्रशासन ने गर्मी स्पेशल ट्रेन को ऐसे स्टेशनों पर रोकने की व्यवस्था की है जिससे अधिक से अधिक यात्री को फायदा पहुंचे। गर्मी स्पेशल ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर व थ्डक्की स्टेशन पर रुकेगी।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए बजेगी खतरे की घंटी, छोटे दलों के नेताओं को ऐसा प्रत्याशी बना सकते हैं अखिलेश यादव
खास होगा इन ट्रेनों का किराया, 21 अप्रैल से शुरू हो जायेगी बुकिंग
मुम्बई से वाराणसी आने-जाने वाली ट्रेनों का शुल्क खास होगा। इन ट्रेनों में सीट की बुकिंग 21 अप्रैल से आरंभ हो जायेगी। स्पेशल ट्रेन में एक ही एसी-3 टायर दिया गया है जबकि दस स्लीपर कोच, पांच जनरल द्वितीय सिटिंग कोच व दो जनरल द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। इससे साफ हो जाता है कि रेलवे प्रशासन की तैयारी अधिक से अधिक यात्रियों को गर्मी में मुम्बई से वाराणसी का सफर कराना है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश के बाद सीएम योगी ने भी मानी हार, इनकी ताकत के आगे सरकारी मशीनरी भी हुई नतमस्तक
Published on:
20 Apr 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
