3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्य ने बदली चाल, इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत

13 फरवरी को कुंभ राशि में करेगा प्रवेश, जानिए क्या है कहानी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Feb 2018, 1:19 PM IST

Sun

Sun

वाराणसी. मकर राशि से निकल कर सूर्य १३ फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। एक माह तक इस राशि में नवग्रह के नरेश सूर्य देव के राशि बदलने से किसी को लाभ होगा तो किसी की परेशानी बढ़ सकती है। ज्योतिषों की माने तो सूर्य की राशि परिवर्तन से आपकी कुंडली भी प्रभावित होगी।
यह भी पढ़े:-ट्रेन से निकली इस वीवीआईपी बारात को 34 स्टेशन पर मिली विशेष सुरक्षा, सब रह गये दंग

कुंभ राशि में 13 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य देव रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों के लिए सूर्य का गोचर शुभ होगा तो किन्हीं राशियों के लिए यह गोचर अशुभ साबित हो सकता है। ज्योतिषों के अनुसार इन राशियों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का यह असर होगा।
मेष राशि:- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य के राशि परिवर्तन से आर्थिक लाभ होगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से भी आर्थिक लाभ मिलेगा। 14 मार्च तक आपका समय बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आपके भाग्य खोल सकता है।
मिथुन:-इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन लाभदायक रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लायेगी और उसका इनाम मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके चलते आप बढ़े निर्णय लेने में भी नहीं हिचकेंगे। यात्रा करने की संभावना है किसी अपने से धोखा मिल सकता है इसको लेकर सावधान रहे।
सिंह राशि:- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य की राशि परिवर्तन से मिलाजुला असर पड़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन इस समय साझेदारी में काम करना ठीक नहीं होगा। अविवाहित लोगों के लिए प्रेम को लेकर अच्छा समय रहेगा, लेकिन विवाहित जीवन वालों के बीच विवाद होने की संभावना है।
मकर राशि:- इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रुप से लाभ मिल सकता है। पैतृत संपत्ति या फिर ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। भाषा पर संयमित रखने की आवश्यकता है नहीं तो बना हुआ काम भी बिगड़ जायेगा। आपकी राज की बात सबके सामने आ सकती है इसलिए थोड़ा सावधानी भी बरतें।
मीन राशि:- इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभ लेकर आने वाला है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है। ऐसे जातकों के अपने उपर कंट्रोल करने की जरूरत है नहीं तो अहंकार की भावना बढ़ जायेगी। माता की सेहत को लेकर कुछ समस्या हो सकती है इस अवधि में दुश्मनों पर जीत मिलेगी।
तुला:- इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी व बिजनेस में तरक्की के नये अवसर सामने आयेंगे। गलतफहमी तनाव का कारण बन सकती है प्रेम के लिए यह समय ठीक नहीं है। छोटे भाई-बहन से भी आर्थिक लाभ हो सकता है।
वृषभ:- इस जाति के जातकों का पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी को भी धन लाभ हो सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए संयमित भोजन व दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है। इस अवधि में सम्पत्ति बेचने व खरीदने को लेकर निर्णरू करत सकते हैं। बोलचाल में कड़वाहट से बचे।
कर्क:- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करना परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है और खर्च बढऩे की संभावना है। किसी विवादित प्रकरण में फंस सकते हैं, जिससे मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। इस समय गैरकानूनी कामों से दूर रहे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय करे।
कन्या:- इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला समय रहेगा। यदि आप कानूनी विवाद में फंसे हैं तो आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन के चलते आप अधिक मेहनत करेंगे और उसका फल भी मिलेगा। नकारात्मक विवादों को दूर रखते हुए अपने कामकाज पर ध्यान लगाये।
वृश्चिक:-कार्यस्थल पर प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके काम की वजह से आपकों को नयी पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर अच्छा समय नहीं है। परिवार में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है इसलिए आप संयम बरते। माता की सेहत का ध्यान रखे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप थोड़ा कन्फूयज हो सकते हैं।
धनु:-सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों का धर्म में अधिक मन लगेगा। भाई व बहन के लिए यह समय शुभ नहीं है राशि परिवर्तन की समय अवधि के दौरान उन्हें समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। मौज-मस्ती के लिए छोटी यात्रा कर सकते हैं।
कुंभ राशि:-इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब रह सकता है आमतौर पर मौसमी बीमारी से पीडि़त हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में खुद को अलग महसूस करेंगे। आपने आप को खुश रखने के लिए लव पार्टनर के साथ विश्वास बढ़ाने से आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। किसी भी विवाद को सुलझाने में शांति व संयम बरते। इस अवधि में आपको चोट लग सकती है इसलिए वाहन का उपयोग सावधानी से करें।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश