वाराणसी. 13 जुलाई 2018 को दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं देगा। लेकिन इस ग्रहण पर बन रहे योग का असर पूरी दुनिया में पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार यह प्रात: 7 बजकर 18 मिनट से लेकर 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण आद्रा नक्षत्र मिथुन राशि में लगेगा। आद्रा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से सम्बन्धित राशि वालों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।