
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने कहा कि पहली बार इस विभाग को 122 करोड़ का फायदा हुआ है। अन्य किसी राज्य के इस विभाग को इतना अधिक फायदा नहीं हुआ है। विभाग की आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है तो इसका लाभ भी सभी को मिलेगा। कुंभ मेले के लिए हजार नयी बस की व्यवस्था की जा रही है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को मिलेगा झटका या राहत, सहयोगी दल के इस नेता पर लगी सबकी निगाहे
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में आये परिवहन मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के लिए हजार नयी बस मंगायी जा रही है। विभाग को 122 करोड़ का फायदा हुआ है इसके पूर्व की सरकारों में रोडवेज हमेशा घाटे में रहती थी लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। जिसके चलते अपने दम पर इतनी बस खरीदी गयी है साथ ही पुराना कर्ज भी चुकाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में जुटी हुई है। आरटीओ को दलालो से मुक्त कराने की दिशा में बहुत काम किया गया है। ऑनलाइन लाइसेंस व परमिट के साथ ई चालान की व्यवस्था लागू की गयी है ऐसा अन्य किसी राज्य में एक साथ नहीं हुआ होगा। साल भर में एक करोड़ लोग आरटीओ ऑफिस जाते हैं। सरकार की मंशा है कि लोगों का काम बिना आरटीओ ऑफिस जाये ही पूरा हो जाये। इसके लिए ब्लाक स्तर पर खोले गये जनसेवा केन्द्र को ऑनलाइन परमिट, लाइसेंस बनाने का अधिकार दिया जा रहा है जिससे ब्लाक में बैठा व्यक्ति वही से ऑनलाइन सारा काम कर सके। उसे आरटीओ जाने की जरूरत न हो।
यह भी पढ़े:-प्रभु श्रीराम टाट पर, पीएम नरेन्द्र मोदी ठाठ पर
सहयोगी दल ओमप्रकाश राजभर पर कहा कि यह घर व परिवार का झगड़ा है
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के लगातार बीजेपी पर हमला वाले बयान पर कहा कि यह घर व परिवार का झगड़ा है। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार लोगों के जीवन स्तर को सुधार रही है। पीएम योजना के तहत लोगों को आवास दिया जा रहा है। गरीबो को फ्री में गैस व बिजली कनेक्शन, किसानों के एक लाख तक का कर्ज माफ, इलाज के लिए आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में सरकारी स्कूल में जाने वाले बच्चों को कपड़ा, स्वेटर, भोजन, शूज देने के साथ ही नि:शुल्क पढ़ाया जा रहा है इससे लोगों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आ रहा है।
यह भी पढ़े:-आप नेता ने किय खुलासा, कहा यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल
भारत माता के चरणों में नतमस्तक हो सारी दुनिया
परिवहन मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि सारी दुनिया ही भारत माता के चरणों में नतमस्तक हो। योग का लाभ दुनिया को मिल रहा है। अपने विचारों से भी दुनिया को अवगत करा रहे हैं। भारत के लोग शांति व प्यार से रहने वाले है हमारे विचारों को दुनिया मानेगी तो आतंकवाद जैसी समस्या भी खत्म हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-आखिरकार हो ही गया इस डीएम का तबादला, सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्री का सड़क बनाने के लिए फावड़ा चलाना पड़ा भारी
नेपाल बस सेवा में शामिल बस की लेंगे जानकारी, एसी बस के पर्दे व सीट को लेकर भी दिया निर्देश
नेपाल व भारत मैत्री बस सेवा में शामिल बस के खस्ताहाल पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी ली जायेगी। बस के रखरखाव में किसी प्रकार की दिक्कत होगी तो उसे दूर किया जायेगा। एसी बस के पर्दे व सीट को समय-समय पर साफ करने को कहा गया है साथ ही अन्य सभी बसों की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें किस तरह भीषण धूप में सड़क बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री को परिवार के साथ चलाना पड़ा फावड़ा