14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने वालों को मिलेगी विश्व स्तर की सुविधा-स्वाति सिंह
Play video

प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने वालों को मिलेगी विश्व स्तर की सुविधा-स्वाति सिंह

टेंट सिटी में पांच एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस, गोल्फ कार्ड व ई रिक्शा की रहेगी व्यवस्था, जिम व योगा भी कर सकेंगे प्रवासी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Dec 2018, 7:58 PM IST

वाराणसी. जनवरी में प्रवासी सम्मेलन के लिए अब सारी तैयारी तेज हो गयी है। बुधवार को प्रदेश की मंत्री स्वाती सिंह ने तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रवासी सम्मेलन के पहले शहर को सजा दिया जाये। सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रवासियों को विश्व स्तर की सुविधा मिलनी चाहिए।



स्वाति सिंह ने कहा कि बनारस के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। अच्छी बात है कि हम लोगों ने पहले ही तैयारी कर ली है जो चीजे रह गयी है उसे भी जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिल कर इस सम्मेलन को सफल बनाना होगा। अतिथियों के स्वागतभाव में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रवासी लोगों को यहां से इतना प्यार व सम्मान मिले कि वह जहां भी जाये। यही की बात करे। दुनिया की सबसे पुरानी नगरी काशी की संस्कृति को जानने व समझने का प्रवासी लोगों को मौका मिल रहा है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा प्रवासियों की टेंट सिटी
प्रवासियों की टेंट सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। टेंट सिटी में जिम व योगा करने की व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त विदेशी मुद्रा एक्सचेंज व एटीएम की भी सुविधा दी जायेगी। टेंट सिटी व कार्यक्रम स्थल पर एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त पांच एम्बुलेंस हर समय तैनात रहेगी। ४२ एकड़ में फैले टेंट सिटी में गोल्फ कार्ड व ई रिक्शा की भी व्यवस्था रहेगी। प्रवासियों के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था खास होगी। सभी प्रतिनिधियों को परिचय पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही जिस स्थान पर किसी को जाना है वही के लिए आई कार्ड व आमंत्रण पत्र दिया जायेगा।

शहर में रात भर होती रहेगी पेट्रोलिंग, प्रवासियों को उपलब्ध करायी जायेगी पुलिस स्कॉट
प्रवासी सम्मेलन के समय सुरक्षा की दृष्टि से रात भर पुलिस की पेट्रोलिंग होगी। बनारस से इलाहाबाद जाते समय प्रवासियों को पुलिस स्कॉट व एम्बुलेंस की भी सुविधा मिलेगी। शहर में २४ घंटे सफाई अभियान चलता रहेगा। प्रवासियों को खास तरह का परिचय पत्र मिलेगा। दर्शन करते समय परिचय पत्र दिखाने पर उन्हें तुरंत प्रवेश मिलेगा। कमिश्रर दीपक अग्रवाल ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन को देखते हुए शहर की४१ सड़कों को चमकाया जा रहा है। ५० प्रवासी पर एक अधिकारी तैनात रहेगा। प्रवासियों को प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए स्पेशल काउंटर लगाया जायेगा। गंगोत्री से गंगा सागर तक मनभावन नजारों को दिखाने की भी व्यवस्था की गयी है।