27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगा आरती में दी गयी तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि को श्रद्धांजलि

बनारस में आये समर्थकों ने अपने नेता को किया याद, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Aug 2018, 8:32 PM IST

गंगा आरती में दी गयी तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि को श्रद्धांजलि

गंगा आरती में दी गयी तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि को श्रद्धांजलि

वाराणसी. तमिलनाडु के पूर्व सीएम व द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि को गंगा आरती में श्रद्धांजलि दी गयी है। बुधवार शाम को हुई गंगा आरती में बनारस आये समर्थकों ने अपने नेता को याद किया। हाथों मे करुणानिधि का पोस्टर लेकर समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी सरकार की बांग्लादेशियों की बनायी सूची पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा तब मानेंगे आपको वीर

तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि का 7 अगस्त को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बुधवार को चेन्नई के मरीना बीच पर पूर्व सीएम को अंतिम विदाई दी गयी। सावन के चलते पूर्व सीएम करुणानिधि के समर्थक काशी भी आये थे और वह इतने कम समय में वापस तमिलनाडु नहीं जा सकते थे इसलिए उन्होंने काशी की घाट पर होने वाली गंगा आरती में ही पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। बनारस की गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है और आरती देखने के लिए देश- विदेश से लोग आते हैं। भारी संख्या में साउथ इंडियन भी यहां पर पहुंचते हैं। गंगा आरती में उपस्थित समर्थकों ने करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़े:-आखिरकार अखिलेश यादव को याद आयी मुलायम सिंह की बात, राहुल गांधी को दिया बड़ा झटका

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग