27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज प्रताप को खोजते रहे लालू यादव व ऐश्वर्या राय, यहां मिली लोकेशन

लालू परिवार ने ली राहत की सास, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Nov 2018, 12:23 PM IST

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav

वाराणसी. लालू यादव परिवार इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। तेज प्रताप व ऐश्वर्या राय के बीच तलाक लेने का मुद्दा यादव देश की मीडिया में छाया हुआ है। लालू यादव के बुलाने पर तेज प्रताप यादव रांची के रिम्स में भर्ती है और वहां से निकल कर गायब हो गये थे, जिसके बाद परिवार के लोग परेशान थे कि उनका बेटा कहा है लेकिन अब तेज प्रताप यादव की लोकेशन मिल गयी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रिय परिसर में ठेका लेने के लिए माफिया में छिड़ी वर्चस्व की जंग

तेज प्रताप यादव इस समय बनारस में है और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले हैं। रांची से निकल कर तेज प्रताप यादव गया गये थे वहां से फिर चुपके से बनारस आ गये हैं। तेज प्रताप यादव का बनारस प्रेम किसी से छिपा नहीं है उन्हें जब भी मौका मिलता है तो बनारस आते हैं और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ मत्था भी टेकते हैं। एक निजी चैनल ने बात कर तेज प्रताप यादव ने बताया कि वह गायब नहीं हुए है बल्कि बनारस में है और बाबा का दर्शन करने के बाद वापस जायेंगे।
यह भी पढ़े:-तीन साथियों के साथ मिल कर किया इतना बड़ा अपराध, सिर पर हो गया 50 हजार का इनाम

तेज प्रताप व ऐश्वाय राय के विवाद ने बढ़ायी है लालू यादव की मुश्किले
लालू यादव का समय बेहद खराब चल रहा है। चारा घोटाले से जुड़े कई मामले में उन्हें सजा हो चुकी है। लालू यादव का नीतीश कुमार से गठबंधन खत्म होने के बाद सत्ता में भी भागीदारी खत्म हो चुकी है। तेजस्वी यादव इस समय मुख्य विपक्षी नेता की भूमिका में है। लालू की बेटी मीसा यादव व दामाद पर भी ईडी का शिंकजा कसता जा रहा है। लालू यादव को इन चीजों से राहत नहीं मिली थी कि अब तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ तलाक की अर्जी देने के बाद लालू यादव से मिलने रांची गये थे वहां से गोपनीय ढंग से बनारस पहुंचे हैं जहां पर मंदिर में दर्शन करने के बाद बिहार लौट सकते हैं।
यह भी पढ़े:-बनारस में रोड शो कर सकते हैं पीएम नरेन्द्र मोदी, तैयारी की समीक्षा के लिए आयेंगे सीएम योगी

तो फिर मुलायम की तरह बिखर जायेगा लालू यादव का परिवार
लालू परिवार में कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव व तेज प्रताप में पार्टी को लेकर मतभेद हो गया था बाद में दोनों भाईयों ने सार्वजनिक मंच पर गले लग कर विवाद नहीं होने का संदेश दिया था। तेज प्रताप यादव लगातार परिवारिक विवादों पर भी बोलते रहते हैं यदि स्थिति ऐसी रही तो आने वाले समय में मुलायम सिंह यादव परिवार की तरह लालू यादव का परिवार भी बिखर सकता है। जिस तरह अखिलेश यादव व शिवपाल यादव की राह अलग हो गयी है उसी तरह तेज प्रताप यादव व तेजस्वी यादव की राह भी अलग हो सकती है।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर केस, क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार