5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TET 2018- केंद्र निर्धारण में अनियमितता का खामियाजा भुगतेंगे अभ्यर्थी, छूट सकती है परीक्षा

वाराणसी के 68 केंद्रों पर 66 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 17 Nov 2018, 3:31 PM IST

TET

TET

वाराणसी. शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) -2018 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ेगी। केंद्रों का निर्धारण इस तरह से किया गया है कि कइयों की परीक्षा छूट जाए तो बड़ी बात नहीं। खास तौर पर जिन अभ्यर्थियों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के आवेदन करना है उनके लिए मुसीबत ज्यादा है। यही नहीं हर अभ्यर्थी के लिए इतनी बंदिशें हैं कि वे अलग से ही परेशान हैं।


बता दें कि टीईटी की रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए वाराणसी में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 66 हजार अभ्यर्थी दो पाली में परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पाली में होनी है। पहली पाली में प्राथमिक स्तर वाले अभ्यर्थी परीक्षा देंगे तो दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक वाले अभ्यर्थी। दिक्कत उन अभ्यर्थियों को है जिन्होंने दोनों ही वर्गों के लिए आवेदन किया है। ऐसे अभ्यर्थियों का एक परीक्षा केंद्र शहर में है तो दूसरा गांव में। अभ्यर्थियों ने पत्रिका को बताया कि 10-12 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। यहां बता दें कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा शाम 03 से 05.30 बजे तक होनी है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि हर अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना ही है। यही नहीं परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद अगर कोई परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। यानी जिन्होंने दोनों वर्ग के लिए आवेदन किया है उनकी दूसरी पाली की परीक्षा छूटने की आशंका बलवती है। खोजवां निवासी ममता ने बताया कि महिलाओं को भी किसी तरह की राहत नहीं दी गई है। बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा के लिए छह किलोमीट की दूरी तय करनी है। वहीं पंकज मिश्र ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा मैदागिन स्थित अग्रसेन महाजनी में देनी है तो दूसरी पाली की परीक्षा के हरहुआ जाना है। ऐसे ही कमलावती ने बताया कि उनका एक केंद्र नरिया पर है तो दूसरा शिवपुर है। ऐसे में कैसे पहुंचा जाएगा। वह भी तब जब पहले से ही बदहाल ट्रैफिक सिस्टम में 66 हजार परीक्षार्थी सड़कों पर होंगे। बता दें कि पूर्व में दोनों वर्ग की परीक्षा देने वालों का परीक्षा केंद्र एक ही होता था ऐसे में वो पहली पाली की परीक्षा देने के बाद केंद्र के बाहर अगल-बगल वक्त गुजार लेते थे। लेकिन इस बार की दुर्व्यवस्था में परीक्षा छूटनी तय है।

यही नहीं एक परीक्षा केंद्र जो अंतिम समय में बदला गया है उसके करीब 500 अभ्यर्थियों की परेशानी अलग है। बता दें कि जिला प्रशासन ने गुरुनानक खालसा बालिका विद्यालय का केंद्र तीन दिन पहले बदल कर मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल में कर दिया है।

दूरी ही नहीं परेशान कर रही बल्कि हर अभ्यर्थी को अपने साथ बीएड या बीटीसी उत्तीर्ण होने का मूल प्रमाण पत्र, अंक पत्र लेकर जाना है। ये मूल प्रमाण पत्र कहां रखे जाएंगे इसका कोई इंतजाम नहीं। पूछने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बताया गया कि कोई मूल प्रमाण पत्र खोने पर दूसरा नहीं बनता है। यानी परीक्षार्थी जो प्रमाण पत्र ले कर जाएंगे उनकी सुरक्षा भी उन्हें ही करनी है।

रखें ध्यान इन चीजों को साथ ले जाना न भूलें वर्ना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

- ओएमआर शीटू पर ब्लैक प्वाइंट पेन से भरना है, लिहाजा ब्लैक प्वाइंट पेन जरूर रखें साथ
-इंटरनेट से डाउनलोड की गई प्रवेश पत्र की प्रति लाना अनिवार्य
-प्रवेश पत्र संग मान्य परिचय पत्र
-प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की मूल अंक पत्र की प्रति जो डॉयट प्राचार्य से प्रमाणित हो
-बीएड वालों को भी ले जाना होगा अंक पत्र की मूल कॉपी
- प्रमाणित फोटो प्रति है जरूरी
-परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
- पूरी परीक्षा समाप्त होने पर ही मिलेगा बाहर निकलने को
-दृष्टि बाधित अभ्यर्थियों को मिलेगी श्रुतिलेखक की सुविधा

सख्ती
-किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत मिलने पर जिम्मेदार होंगे केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक होगी कार्रवाई
-जिस कमरे में मिलेगी नकल सामग्री, संबंधित कक्ष निरीक्षक होगा जिम्मेदार, होगी कार्रवाई

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश