28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहानी उस समय की, जब हीराबेन के बाद मोदी ने गंगा को मां माना था

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री अपनी मां के बाद मां गंगा को ही अपनी मां मानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 30 Dec 2022, 6:07 PM IST

modi_mother_story_2.jpg

"मैया ने ऐसा दुलार दिया, काशी के बहन भाईयों ने इतना प्यार दिया कि बनारस के फक्करपन में यह फकीर भी रम गया।"

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके पार्थिव शरीर को पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के घर पर लाया गया। जहां पीएम मोदी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीराबा के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

साल 2014 में वाराणसी आने के बाद कहा, "मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है।"
साल 2014 में वाराणसी लोकसभा सीट के लिए मोदी ने नॉमिनेशन फाइल किया था। साल 2014 में वो 10 बार काशी का दौरा कर चुके थे। प्रधानमंत्री पद की रेस में वो सबसे आगे थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा था, "न मुझे किसी ने भेजा है, न मैं आया हूं, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है।"

मोदी वाराणसी विजिट पर थे। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा "पहले मैं सोच रहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे यहां भेजा है फिर लगता है शायद मैं काशी जा रहा हूं, लेकिन आज यहां आने के बाद मुझे लगता है कि न किसी ने मुझे भेजा है, न मैं यहां आया हूं, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है।"

जब मोदी ने कहा, "बनारस के फक्करपन में यह फकीर भी रम गया।"
इसके पीछे मकसद था। उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक मतदाताओं को बीजेपी को वोट देने के लिए आकर्षित करना था। दूसरी तरफ, काशी या वाराणसी से चुनाव लड़ना बीजेपी के हिंदुत्व एजेंडा को भी पूरा करता है।

साल 2019 में नामांकन से पहले नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया था। उन्होंने काशी की जनता को संबोधित करते हुए एक बार फिर से कहा था "मैया ने ऐसा दुलार दिया, काशी के बहनों-भइयों ने इतना प्यार दिया कि बनारस के फक्कड़पन में यह फकीर भी रम गया।"

गुजरात चुनाव से पहले मां से मिले थे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब भी अपने व्यस्त कार्यक्रमों से फर्सत मिलती वह मां हीराबेन से मुलाकात करने पहुंच जाते थे। इसके अलावा पीएम मोदी ने कई खास मौकों पर अपनी मां से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लेते रहते थे।

पीएम मोदी गुजरात चुनाव की वोटिंग से पहले मां से मिलने के लिए घर गए थे। गुजरात विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले पीएम मोदी ने मां हीराबेन से मुलाकात की थी। चुनाव से पहले पीएम मोदी ने करीब 45 मिनट अपनी मां के साथ बिताए थे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग