4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपको दिख रहे हैं यह संकेत तो समझ जाये कि खराब या अच्छा समय शुरू होने वाला है

जीवन में संकेत का है बड़ा महत्व, सुबह ही पता चल सकता है कि कैसा होगा आने वाला समय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 1:11 PM IST

Life Sign

Life Sign

वाराणसी. समय कभी एक जैसा नहीं रहता है। मुनष्य के जीवन में खराब व अच्छा समय दोनों आता है। अच्छा व खराब समय आने से पहले उसके संकेत मिलने लगते हैं जिसे हम समझ नहीं पाते हैं। संकेत यही बताते है कि आने वाला समय कैसे रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में भी इन संकेतों का महत्व बताया गया है जो व्यक्ति के जीवन में अच्छा व खराब दोनों प्रभाव डाल सकता है।
यह भी पढ़े:-पूजा करते समय भूल कर नहीं करें यह काम, वर्ना उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान

संकेत को समझने से पहले इस बात का जान लेना बहुत जरूरी है। हम जैसा सोचते हैं वैसा होने भी लगता है। ऋषि मूनि पहले मन का वश में करते थे इसके बाद जप के जरिए शक्ति जुटाते थे वह जानते थे कि मन को वश में नहीं किया तो दैवीय शक्ति मिलने के बाद भी गलत हो सकता है क्योंकि मन जब वश में नहीं होता है तो नकारात्मक विचार आते हैं और अक्सर अच्छे समय भी यह नकारात्मक विचार सही हो जाते हैं इसलिए अपने वह दूसरों के बारे में हमेशा अच्छा सोचना चाहिए।

इन संकेतों से समझे आना वाला है अच्छा समय


सुबह उठने पर आपके चेहरे पर चमक दिखायी दे तो समझ जाये कि कुछ अच्छा होने वाला है। रात में सोते समय आपने अच्छी चीज सोची होगी इसलिए शरीर में सकारात्मक ऊर्जा है और आपक समय अच्छा आने वाला है।
सुबह उठने के बाद गाय की आवाज सुनाई दे तो समझे कि समय अच्छा आने वाला है। इसके अतिरिक्त दूध व दही से भरा हुआ बर्तन दिखायी दे। बिल्ली का जन्मा हुआ बच्चा दिखायी दे तो समझ जाये की शुभ संकेत हैं।
सुबह उठने में खोया हुआ या दूसरे से पैसा मिल जाये तो समझ जाये कि मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है यदि गुरुवार को ऐसा धन मिले तो आप मालामाल भी हो सकते हैं।
दर्शन करते समय आंख नम होना भी शुभ संकेत हैं समझ लेना चाहिए कि आप भगवान के करीब है इसलिए समय अच्छा आने वाला है

यह भी पढ़े:-यदि किन्नरों को इन चीजों का दिया दान तो बर्बाद हो जायेगा आपका जीवन

यह संकेत बताते है कि खराब समय शुरू होने वाला है
सुबह उठने पर रोने की आवाज सुनायी देना, शरीर का वजन गिरना, चप्पल का बार-बार टूटना, जेब से पैसा गायब होना, पूजा स्थल की मूर्ति खंडित होना, कुत्ता या बिल्ली के रोने क आवाज सुनायी देना आदि संकेत बताते हैं कि आपका समय अब खराब आने वाला है।

यह भी पढ़े:-मनपसंद जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो करें यह उपाय, बहुत काम के हैं यह मंत्र