
Unhappy Man
वाराणसी. हम पुराने लोगों की सलाह को भूलते जा रहे हैं और घर में अशांति बढ़ती जा रही है। पुरानी परम्परा खास कारणों से बनायी गयी थी जिस पर चलते हुए पहले के लोग अधिक खुश रहते थे लेकिन अब भाग-दौड़ भरी जिंदगी ने सभी को इतना थका दिया है कि पुरानी चीजों को याद करना संभव नहीं होता है। ऐसे में घर में पारिवारिक कलह बढ़ रही है और परिवार में तेजी से अलगाव हो रहा है। घर में रखी कुछ बेकार की चीजों को हटा कर हम सुख-समृद्धि पा सकते हैं।
यह भी पढ़े:-तीन साल बाद आ रही यह तिथि, इन उपायों से होगी मनचाही मुराद पूरी
घर में पड़ी है यह चीजे तो तुरंत हटाये
बंद या टूटी घड़ी
घर में बंद या टूटी घड़ी पड़ी है तो उसे तुरंत हटाये। टूटी घड़ी को घर से बाहर कर दे और बंद घड़ी चलने लायक हैं तो उसे चला दे। घर में कभी भी बंद या टूटी घड़ी नहीं रखना चाहिए। इसे रखने से खराब समय आ जाता है
नलो से टपका रहा पानी तो समय होगा खराब
घर में नलो से पानी टपक रहा है तो आपका समय अच्छा नहीं चलेगा। तुरंत ही ऐसे नलो की मरम्मत कराये। माना जाता है कि जिस तरह नल से टपक कर पानी खत्म हो जाता है उसी तरह आपका पैसा भी चला जायेगा।
बेकार शूज व टूटा शीशा न रखे
घर में बेकार हो चुके शूज व टूटा हुआ शीशा कभी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में रहने वालों में नकारात्मक ऊर्जा आती है और बिना हुआ काम भी बिगड़ जाता है।
टूटे हुए पलंग व टूटे हुए फर्नीचर
टूटे हुए पलंग व टूटे हुए फर्नीचर का कभी उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे भी घर में अशांति होती है और पारिवारिक कलह बढ़ता है।
घर का मुख्य प्रवेश द्वार को काले रंग से नहीं रंगवाना चाहिए। ऐसा करने से घर की मुखिया पर कई आरोप लग सकते हैं।
सूर्योदय के समय खिड़कियों को खोल देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे कोई भी काम करने में सफलता मिलती है।
यह भी पढ़े:-मेहनत करने के बाद भी नहीं दूर होती पैसों की कमी तो इन उपाय से हो जायेंगे मालामाल
इन उपायो से आयेगी शांति, मिलेगा आर्थिक लाभ
प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करने के बाद उन्हें मोदक का भोग लगाने से सफलता मिलने में आने वाली अड़चन खत्म हो जाती है
परिवार के सभी सदस्यों का उचित स्थान पर प्रसन्न मुद्रा में खींचा हुआ चित्र लगाने से पारिवारिक कलह खत्म होता है
घर में वीणा रखने से मिलती है मां सरस्वती की कृपा
यदि संभव है तो घर में वीणा रखना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा मिलती है और बच्चों की बृद्धि भी तेज हो जाती है।
घी का दीपक जलाने से आती है शांति
घी का दीपक जलाने से घर में शांति आती है। प्रयास करना चाहिए कि प्रतिदिन घर में पूजा के समय घी का दीपक अवश्य जलाये।
यह भी पढ़े:-सतांन प्राप्ति के लिए रखे शनि त्रयोदशी का व्रत, ऐसे पूरी होगी मनोकामना
Published on:
29 May 2018, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.