10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का नौका विहार, गंगा के सभी घाटों सहित आर-पार भी बिछेगा सुरक्षा का जाल

सभी 87 घाटों पर रूफ टॉप फोर्स, एंटी टेररिस्ट स्क्वायड व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी सतर्क।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 6 Mar 2018, 5:09 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैंक्रो

पीएम नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैंक्रो

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैंक्रो के काशी में नौका विहार को लेकर पुलिस व खुफिया तंत्र की चुनौतियां बढ़ गई हैं। दो-दो राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा का मामला जो है। वैसे इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भी गंगा तट पर गए थे, लेकिन उन्होंने नौका विहार नहीं किया था। लेकिन इस बार पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति गंगा में नौका विहार करने जा रहे हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन अभी से हाई अलर्ट मूड में आ गया है। बताया जा रहा है कि सामने घाट से आदि केशव गाट तक रूफ टॉप फोर्स की तैनाती की जाएगी। एंटी टेररिस्ट स्क्वायड व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी लगाया जाएगा। एसपीजी और एनएसजी तो रहेंगे ही।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो 12 मार्च को वाराणसी आ रहे हैं। दोनों राष्ट्राध्यक्ष अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक नौका विहार करेंगे। इसके लिए इस बीच पड़ने वाले 11 घाटों को खूबसूरत बनाने का काम शुरू हो चुका है। अलग-अलग घाटों पर भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग दिखाने की तैयारी चल रही है। लेकिन सबसे बड़़ी बात दोनों राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा को लेकर है। काशी जो पहले से कई आतंकी हमले झेल चुका है। यहां तक कि शीतला घाट और दशाश्वमेध घाट पर विस्फोट हो चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक गंगा नदी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। देश का सबसे संवेदनशील शहर होने और मुंबई हमले का उदाहरण सामने होने के बावजूद अभी तक यहां इस बात की कवायद कभी नहीं की गई है कि गंगा के रास्ते किसी अनहोनी को किस तरह से टाला जाए। यह मुद्दा तब भी उठा था जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशाश्वमेध घाट पर आए थे गंगा आरती देखने। लेकिन हुआ कुछ खास नहीं।

अब दोनों राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स का बाह्य सुरक्षा घेरा बनाने की तैयारी है। वहीं, गंगा में जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। सामने घाट से राजघाट तक गंगा उस पार और मालवीय पुल व सामने घाट पुल पर भी फोर्स तैनात रहेगी। दोनों वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर गंगा घाटों पर केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवानों ने नजर रखने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अस्सी से दशाश्वमेध घाट के बीच रहने वालों के वेरिफिकेशन करने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा सभी कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेंगे और पुलिस के जवान वीडियो रिकॉर्डर कैमरे के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थलों के संबंध में अंतिम निर्णय होते ही पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ की आवश्यकता के संबंध में उच्चाधिकारियों से मांग की जाएगी।