30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नियम तोड़ने वालों की फोटो खींचेंगे यातायात मित्र, शहर के प्रमुख चौराहों पर हुई तैनाती

प्रशिक्षित करने के बाद दी गयी सीटी व जैकेट, नहीं माने तो होगा वाहनों का चालान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Jun 2018, 12:25 PM IST

एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत

SP Traffic Suresh Chandra Rawat

वाराणसी. एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने बनारस की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एक और कदम उठाया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात मित्र की तैनाती गयी है जो चौराहों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों की फोटो खीच कर यातायात विभाग को उपलब्ध करायेंगे। इसके बाद ऐसे वाहनों का चालान काटने या सीज करने की कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-एक्शन में ट्रैफिक पुलिस, सड़क जाम करने वाले 21 भारी वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि चौराहों पर स्थानीय पुलिस के साथ ट्रैफिक के भी जवान लगाये जाते हैं अब इन लोगों के साथ यातायात मित्र तैनात किये गये हैं। आटो रिक्शा व ई रिक्शा एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराये गये पांच-पांच लोगों को पहले यातायात नियमों को लेकर प्रशिक्षित किया गया है इसके बाद इन्हें प्लोरोसेंट जैकेट व सीटी देकर तैनात किया है। गोदौलिया, मैदागिर, बीएचयू सिंह द्वार व रामापुरा चौराहों पर इनकी तैनाती की गयी है। यातायात मित्र इन चौराहों पर बेतरतीब ढंग से खड़े सवारी वाहनों को नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये गये स्थान पर एक लाइन से खड़ा करेंगे। यदि कोई वाहन स्वामी निर्धारित स्थान की जगह अन्य स्थान पर वाहन खड़ा करता हुआ मिलेगा तो यह यातायात मित्र उस वाहन की फोटो खीच कर यातायात विभाग को उपलब्ध करायेंगे। इसके बाद ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यातायात व्यस्था को सुचारु रुप से चलाना है जिसमे सभी का सहयोग चाहिए।
यह भी पढ़े:-पुलिस खुद करेगी कानून का पालन, ट्रैफिक सुधार के साथ अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता

जाम का बड़ा कारण बनते हैं बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन
चौराहों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चलते सड़क जाम हो जाती है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को जाम से मुक्त कराने के लिए डीएम व एसएसपी ने भी खास तैयारी की है। यातायात विभाग की नयी कोशिश रंग लाती है तो लोगों को जाम से मुक्ति मिल जायेगी।
यह भी पढ़े:-प्रतिष्ठा पुराणिक के भरतनाट्यम ने सभी को किया कायल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश