वाराणसी. मंडुआडीह- प्रयागराज के मेन रूट पर सोमवार की सुबह ककरमत्ता ओवरब्रिज के पास शंटिंग के समय रेल की चौथी बोगी डिरेल होने से हड़कंप मच गया। छह बोगियों को एक इंजन के जरिए शंटिंग के लिए भेजा जा रहा था इसलिए इन बोगियों में यात्री सवार नहीं थे वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। बोगी के डिरेल होने की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे अधिकारी स्थिति को संभालने में जुट गये हैं। बोगी के डिरेल होने से इस रूट पर आवागमन प्रभावित हुआ है और दो से तीन घंटे में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े:-प्रदेश में अभी NRC लागू नहीं, जिले में खुलेंगे तीन नये थाने