दालमंडी की तंग गलियों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। खुद पुलिस कप्तान आरके भारद्वाज ने इस क्षेत्र का पहले ही निरीक्षण किया था और यहां पर से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश जारी किया था। एसएसपी ने आधी रात को अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा के लिए दालमंडी का निरीक्षण किया। इसी दौरान कप्तान ने देखा लंगड़ा हाफिज मस्जिद के सामने एक कटरे के बेसमेंट से रोशनी आ रही है। कप्तान ने जमीन के अंदर से रोशनी आने का कारण जानने के लिए बेसमेंट में पहुंचे तो उनकी आंख खुली रह गयी। देखा कि तंग गलियों में पुराने मकान के अंदर लगभग ४० बिस्वा के क्षेत्र में अंडरग्राउंड शहर बन रहा था। एसएसपी ने अंडर ग्राउंड शहर घुम कर देखा तो पता चला कि इसका एक हिस्सा दालमंडी से शुरू होता था तो दूसरी हिस्सा बेनियाबाग में जाकर खत्म होता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग दो वर्ष से ही शहर का अवैध ढंग से निर्माण किया जा रहा था। एक बार शहर बस जाता तो इसका उपयोग गैरकानूनी काम के लिए भी होता। एसएसपी ने जमीन के अंदर बन रहे अवैध शहर की जानकारी नहीं होने पर चौक थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगायी है और निर्माण करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़े:-खुफिया विभाग भी बेखबर, बीसी खेलने वालों की नहीं है खबर