scriptइन 6 राशियों के लिए अशुभ है आज का दिन, हो सकती है अनचाही घटनाएं | unlucky day of today for 6 Zodiac Sign News In Hindi | Patrika News

इन 6 राशियों के लिए अशुभ है आज का दिन, हो सकती है अनचाही घटनाएं

locationवाराणसीPublished: Jun 14, 2018 10:08:05 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए आज का राशिफल

horoscope

rashifal

वाराणसी. हर राशिफल के लिए कभी शुभ और अशुभ दिन होता है। आज 6 राशि मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालो के साथ अशुभ घटनाएं हो सकती है। जिसका कारण गुरुवार को मिथुन राशि का चंद्रमा 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है। चंद्रमा की इस अशुभ स्थिति के कारण इन राशियों वाले लोगों को अनचाही घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के नाराज होने से नौकरीपेशा लोग मुश्किल में फंस सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस करने वाले लोगों का पैसा उलझने की संभावना बन रही है।
ये 6 राशियां सोच-समझकर ले आज का निर्णय
मिथुन – इस राशि के जातक अगर बिजनेस के क्षेत्र में हैं तो उन्हें आज निवेश में सावधानी बरतनी होगी। इनकम और खर्चों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऑफिस में भी किसी कारण से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। दिनभर भाग-दौड़ हो सकती है। आज आप किसी बात पर परेशान रह सकते हैं। घर-परिवार की कुछ स्थितियां उलझ सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें और जोखिम लेने से बचें। सेहत खराब होने की सम्भावना है।
कर्क -इस राशि के लोगों का आज के दिन अधिक खर्च बढ़ सकता है। एक्स्ट्रा पैसा कमाने का कोई मौका मिले तो सावधानी से फैसले लें। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई काम आपके हाथ में होगा और उसको निपटाने में पूरा दिन लग सकता है। जिसमें मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। चंद्रमा के कारण दौड़-भाग बढ़ सकती है। कोई भी काम अधूरा न छोडे़ं। कोई वाद-विवाद हो, उससे बेहतर रहेगा कि आप खुद पर कंट्रोल रखें। विवादों के कारण मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं।
कन्या – परिवार की जिम्मेदारियों के कारण बहुत से मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों की चिंता हो सकती है। किसी न किसी तरह का डर आपके मन में रहेगा। लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें। आपकी किसी बात पर पार्टनर से नाराजगी भी हो सकती है। आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है। किसी भी तरह के लालच में नही आएं। जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक – इस राशि के लोग संतान पर भरोसा रखना छोड़कर बिजनेस या नौकरी की प्लानिंग करें। रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। गोचर कुंडली के आठवें भाव का चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। थोड़े सावधान रहें। दोस्तों और परिजनों से जुड़े कुछ मामले उलझ सकते हैं। पुरानी चली आ रही रुकावटों के कारण परेशान हो सकते हैं। आपको भाइयों और दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। किए गए कामों का नतीजा आपके पक्ष में न होने से तनाव बढ़ सकता है। मेहनत का फल उतना नहीं मिल पाएगा जितना आप सोच रहे हैं।
मकर – बिजनेस में विवाद की संभावना है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। कहीं पैसा न फंसाए। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर भावुक हो सकता है। लव लाइफ में लापरवाही न करें। किसी बात या चीज को लेकर आपके मन में डर भी बना रह सकता है। किसी तरह की शंका भी हो सकती है। सही और गलत बात समझने में गलती हो सकती है। संभलकर रहें। व्हीकल से परेशानी हो सकती है। किसी से फालतू बहस करने से बचें। साथ काम करने वाले या आसपास के किसी इंसान से अनबन होने के योग हैं। संभलकर रहें। पुरानी बीमारी से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। खान-पान में सावधानी रखें।
मीन – वर्क प्लेस पर विवाद होने की संभावना है। कोई बड़ा कदम लेने से पहले एक बार अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। फिर ही कुछ काम करें। गोचर कुंडली के चौथे भाव का चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। आपका मूड भी खराब हो सकता है। संभलकर रहना होगा। रिश्तों के मामले उलझ सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के साथ तनाव बढ़ने की संभावना है। कोई बड़ा डिसीजन न लें। मानसिक अशांति भी हो सकती है। नींद की कमी और तनाव से परेशान रहेंगे।
मेष – आपके लिए निवेश फायदेमंद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा। प्रेमी से अपने दिल की बातें शेयर करें। बहुत दिनों से रुका काम आज शुरू हो सकता है। छिटपुट परेशानियां खत्म होने की संभावना है। कामकाज में मन लगने से कारोबार या नौकरी में आगे बढ़ सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपके भरोसे हो सकते हैं। परिवार के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ सकती है। किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी भी महसूस होगी। आराम करने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। अधिकारियों से भी आज आपको मदद मिल सकती है।

वृष – इनकम बढ़ने के योग हैं। ऑफिस में मदद मिलेगी। पार्टनर आपकी मजबूरी समझने की कोशिश करेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। जरूरी काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। सेविंग भी बढ़ सकती है। योजनाएं सफल हो सकती है। बिजनेस या नौकरी के टारगेट भी पूरे हो सकते हैं। विदेश या दूर स्थानों से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कारोबार बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दोस्तों को भी आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। कुछ खास रिश्तों में मजबूती आ सकती है। परिवार में किसी के जन्म या विवाह तय होने की सूचना मिल सकती है। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।

सिंह – बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। प्रमोशन के इशारे मिल सकते हैं। नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। पार्टनर के साथ मिल कर नई योजनाएं बनाएं। लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं। आपका दाम्पत्य जीवन भी मजबूत हो सकता है। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। उत्साह भी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग भी आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आज आप निवेश के कुछ मामलों को गहराई से समझने की कोशिश कर सकते हैं। वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। आपको अपनी बुद्धि से बिजनेस, नौकरी या प्रोफेशन में फायदा मिल सकता है। ईमानदारी रखें। किसी से सलाह लेंगे, तभी समस्या सुलझ सकती है। घरेलू परेशानियां निपटाने के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। आज आप कुछ मामलों में सफल भी हो सकते हैं।
तुला – भाई या साथी की सफलता से खुशी मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलने से फायदा होगा। लोगों की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। कुछ ऐसे काम हो सकते हैं जिनमें मेहनत कम और फायदा ज्यादा होता है। आपको जो भी करना है, उसमें कुछ नए दोस्त आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। यात्राएं फायदेमंद हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलने के योग हैं। सेहत में भी सुधार हो सकता है।
धनु – आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन अनुकूल हो सकता है। पैसे मिलने के तरीके आपके दिमाग में आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच कोई गलतफहमी है तो वह दूर हो सकती है। प्रेमी से सहयोग मिल सकता है। कामकाज में तेजी हो सकती है। अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतना ही फायदा आपको हो सकता है। आप किसी के लिए बहुत मददगार भी साबित हो सकते हैं। भावनात्मक तौर पर आप लोगों को सहारा दे सकते हैं। आपके मन में कई अच्छे विचार भी आ सकते हैं। पुरानी बातें याद करके आप खुश हो सकते हैं। जमीन-जायदाद की बिक्री से फायदा होने के योग हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों से जुड़े अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ – जिम्मेदारी लेने वाला दिन है। अधिकारियों से मदद के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती बढ़ सकती है। इस राशि के प्रेमियों का दिन अच्छे से बीत सकता है। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलने के योग हैं। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति शुभ हो सकती है। अपने लिए आगे का रास्ता आप खुद ही बनाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई अधूरा काम निपटाने में सफलता मिल सकती है। दोस्तों से ही आपको किसी नए बिजनेस या निवेश के बारे में जानकारी मिल सकती है। अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दूसरों की मदद करने से भी आपको संतुष्टि मिल सकती है। रिश्तों के विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। चंद्रमा की स्थिति करियर में प्लानिंग के लिए शुभ है। अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो