
UP College Student Election 2018 Nomination
वाराणसी. यूपी कॉलेज में बुधवार को सुबह से ही नामांकन को लेकर गहमागहमी जारी है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े के साथ जुलूस लेकर निकल रहे हैं। परिसर व आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। नामांकन जुलूस की वीडियोग्राफी करायी जा रही है और परिसर में प्रत्याशी के अतिरिक्त अनुमोदक या प्रस्तावक हो ही प्रवेश दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 28 को, सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त
चुनाव अधिकारी डा.ओमप्रकाश सिंह ने नामांकन के लिए सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तका समय निर्धारित किया है। सुबह से ही यूपी कॉलेज से लेकर अर्दली बाजार व भोजुबीर में नामांकन जुलूस को लेकर गहमागहमी देखने को मिल रही है। जगह-जगह से नामांकन जुलूस निकाले जाने से भोजुबीर से लेकर अर्दली बाजार तक की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। नामांकन जुलूस के चलते वहां पर जाम की स्थिति बन गयी है। प्रत्याशियों ने नामांकन जुलूस के बहाने अपनी ताकत दिखाने का मौका नहीं छोड़ा है। ढोल नगाड़े पर थिरकते हुए समर्थकों के साथ जमकर चुनाव प्रचार समाग्री उड़ायी जा रही है। जुलूस के साथ पुलिस भी चल रही है, जिसके चलते अव्यवस्था नहीं हो रही है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के बाद अब आया सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम
आठ दिसम्बर को होगा मतदान, परिसर में समर्थकों को नहीं मिला प्रवेश
यूपी कॉलेज में आठ दिसम्बर को मतदान होना है। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ अनुमोदक या प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया जा रहा है। नामांकन जमा करने से पहले प्रत्याशी अपने पर्चे की जांच करवा रहे हैं उसके बाद ही नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है। इसके चलते नामांकन निरस्त होने की संभावना न्यूनतम हो गयी है। कॉलेज में प्रत्याशियों के समर्थकों को प्रवेश नहीं मिल रहा है जिसको लेकर हल्की नोकझोक भी हो रही है।
यह भी पढ़े:-फिर सौगातों की बारिश देने आयेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी, चुनाव तक लगातार होंगे दौरे
Updated on:
28 Nov 2018, 12:19 PM IST
Published on:
28 Nov 2018, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.