
निकाय चुनाव
वाराणसी. नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में वाराणसी से भाजपा की मृदुला जायसवाल सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता से आगे चल रही है। वहीं गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी सीताराम और इलाहाबाद से अभिलाषा गुुप्ता नंदी ने बढ़त बना ली है। इलाहाबाद में पोस्टर बैलेट की गिनती का काम पूरा हो गया है। इलाहाबाद में वार्ड की तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत भी हासिल कर ली है। वहीं वाराणसी में भी सपा का खाता खुल गया है। लल्ला पूरा वार्ड से सपा के हारून अंसारी विजयी घोषित गये हैं, वहीं कांग्रेस ने भी वाराणसी में खाता खोल लिया है। वार्ड नं- 87 से कांग्रेस की नूरजहां परवीन ने जीत हासिल की है।
वाराणसी में मेयर पद के लिये मतगणना के लिये लगाये गये हैं 37 टेबल
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि महापौर पद के मतगणना हेतु 37 टेबुल लगाये गये हैं। प्रत्येक टेबुल के लिये मतगणना कक्ष में मतगणना एजेन्ट एक बार प्रवेश करेगा, तो वह मतगणना की समाप्ति पर ही बाहर निकल सकेगा। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षदो की मतगणना वार्डवार होगी। एक टेबुल पर एक वार्ड की गणना होगी। वरूणापार, दशाश्वमेघ, आदमपुर एवं भेलूपुर जोन के लिये 8-8 टेबुल एवं कोतवाली जोन के लिये 5 टेबुल लगाये गये गये है। इस प्रकार प्रत्येक चक्र में 37 वार्डो के पार्षदो की मतगणना होगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षदों के मतगणना के दौरान मतगणना एजेन्टो के लिये खान-पान की कोई व्यवस्था नही किया जा सकेगा। क्योकि प्रत्येक डेढ़ घंटे में एक राउण्ड का मतगणना पूरा हो जायेगा। महापौर पद के मतगणना के दौरान मतगणना एजेन्टों को खान-पान की व्यवस्था किया जा सकेगा।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नगर निगम के मतों की गणना के लिए निर्वाचन कार्यालय की तैयारी के मुताबिक मेयर के छह प्रत्याशियों के लिए पड़े मतों की गणना के लिए कुल 36 टेबुल लगाए गये हैं, जबकि शहर के 90 वार्ड के 607 प्रत्या शियों के लिए 35 टेबुल लगाए गए हैं। वहीं रामनगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशियों के लिए 13 व सदस्य के 148 उम्मीदवारो के लिए 10 टेबुल लगाए गए हैं। वहीं गंगापुर नगर पचायत के अध्यक्ष पद के चार व 34 सदस्य उम्मीदवारों के लिए दो-दो टेबुल लगाए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय की जानकारी के मुताबिक 35-35 ईवीएम में पड़े मतों की गणना होगी। ऐसे में पहले तीन वार्डों के परिणाम नौ बजे तक आ सकते हैं।
Updated on:
01 Dec 2017 10:43 am
Published on:
01 Dec 2017 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
