डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कनिष्क देव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट का लुत्फ उठाने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर ने बैटिंग भी की और झन्नाटेदार शॉट लगा कर बीते दिनों की यादें ताजा कर दीं। वह वहां करीब आधा घंटा रहे। पत्रकार खिलाड़ियों से मिले, गुप्तगू की। वहीं मीडिया के सवालों पर कहा कि साउथ अफ्रीका दौरे पर बॉलर और बैट्समैन को वहां की परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा। टीम संतुलित है। लेकिन तकनीकी में थोड़ा बदलाव लाना होगा। शीर्ष क्रम के छह बल्लेबाजों के राहुल, शिखर धवन , विराट कोहली और विजय पर बड़ी जिम्मेदारी रहेंगी। बाऊंसिंग विकेट पर हर बल्लेबाज को सामंजस्य स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि इसे अच्छा भी कहा जाएगा कि सलामी जोड़ी के लिए बड़ा कंपटीशन है। चार से ज्यादा बल्लेबाज हैं जो सेलेक्टर्स के लिए सिर दर्द साबित हो सकते हैं।