वाराणसी. UP Weather Forecast Heavy Rain Predicted for Coming Days. यूपी में मौसम लगातार अपने तेवर बदल रहा है। इसके तहत वाराणसी में एक बार फिर मानसूनी बारिश के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने दो अक्टूबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी बंगाल, उड़ीसा और आंध्रप्रदेश में बने निम्नदाब की वजह से यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर तक बारिश हो सकती है। यह बारिश मूसलाधार तो नहीं होगी मगर काफी हद तक तेज हवा और बादल लाएगी।