
क्रिसमस के पहले ठंड बरपाएगी कहर, सर्द हवा से बदल जाएगा मौसम
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। पकिस्तान से होकर जम्मू तक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी ने मौसम बदल दिया है। राते सर्द हवाओं से गलन वाली सर्दी का एहसास करवा रही हैं तो सुबह गलन से लोग परेशन हो रहे हैं। IMD की मानें तो 22 दिसंबर तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने का पूर्वानुमान है जो क्रिसमस के पहल ठंड बढ़ा देगा और लोग सर्दी के इस सितम से परेशान होंगे। वाराणसी मंडल में भी रातें सर्द हो रही हैं। सोमवार की सुबह यहां बादल छाए हुए हैं और ठंड है। तापमान सुबह 7 बजे 10 डिग्री दर्ज किया गया है। IMD की मानें तो किसी भी प्रकार की 23 दिसंबर तक नहीं जारी की गई है। आमतौर पर दिन का मौसम पूरे वाराणसी मंडल का शुष्क ही रहेगा। बस रात में सर्दी का कहर लोगों को परेशान करेगा। कहीं-कहीं कोहरा भी परेशान करेगा।
क्रिसमस से पहले सितम ढाएगी सर्दी
IMD की रिपोर्ट की मानें तो रविवार को खिली धूप के बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहने का Forecast है। इससे ठंड बढ़ेगी और गलन का एहसास होगा। सोमवार की सुबह 10 डिग्री सेल्सियस से हुई है। IMD के अनुसार इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहला उत्तरी पाकिस्तान से चलकर अब जम्मू के आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आस पास के क्षेत्रों में प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तरी हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों में 0.9 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ 22 दिसंबर से एक्टिव होने का पूर्वानुमान है जो बारिश करवाएगा। ऐसे में वाराणसी मंडल और आस-पास के क्षेत्रों में क्रिसमस के पहले ठंड सितम ढाएगी।
वाराणसी मंडल में आज का तापमान
वाराणसी मंडल में आज की सुबह धुंध और बादल के साथ हुई है। सोमवार को जहां वाराणसी में अभी तक भगवान् भास्कर के लोगों को दर्शन नहीं हुए हैं। वहीं चंदौली में बादल छाया हुआ है। ऐसे में ठंड का एहसास हो रहा है। वाराणसी में IMD के अनुसार आज का तापमान न्यूनतम 8 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। दिन में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। वहीं सुबह 7 बजे वाराणसी का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाएं भी 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं जिससे मौसम में बदल गया है। वहीं गाजीपुर और चंदौली में भी सुबह 7 बजे का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पूरे मंडल में सबसे कम 9 डिग्री तापमान जौनपुर जनपद में दर्ज किया गया है।
Updated on:
18 Dec 2023 07:37 am
Published on:
18 Dec 2023 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
