
यूपी टेट 2017
वाराणसी. यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET-2017) की उत्तर पुस्तिका आज को UP TET की आधिकारिक बेवसाइट upbasiceduboard.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति 21 अक्टूबर तक इस Uptethelpline@gmail.com ई-मेल आईडी पर भेज सकता है। विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों द्वारा की गई आपत्तियों का निस्तारण करके उत्तर माला (UP-TET 2017 Answer Key) 30 अक्टूबर तक पुन: UP-TET की आधिकारिक बेवसाइट upbasiceduboard.gov.in पर अपडेट कर दी जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सत्ता सिंह के अनुसार यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET 2017 ) का परिणाम 30 नवम्बर को घोषित कर दिया जाएगा।
बतादें कि UPTET 2017 के लिए लगभग 10,09,347 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बतादें कि प्रदेश के 1634 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा हुई। परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 80.50, उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 86.74 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों स्तर की इस परीक्षा में नौ लाख 97 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। इसके अलावा UPTET परीक्षा में दो पेपर हुए थे। पेपर 1, कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए और पेपर 2 में कक्षा 6 से 8वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए सवाल पूछे गए थे। सभी सवाल वैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) टाइप थे। परीक्षा का आयोजन लगभग 1,634 परीक्षा केंद्रो पर हुआ था। बता दें राज्य में शिक्षक बनने के लिए UPTET पास करना जरूरी है।
32 हजार एप्लीकेशन हुए ऱद्द
बीते दिनों लगभग 32 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। 32589 अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकेंगे। प्राथमिक स्तर पर 14885 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 17704 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
टीईटी के लिए 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। इसमें से प्राथमिक स्तर के लिए 14791 अभ्यर्थियों को इसलिए परीक्षा से बाहर कर दिया है, क्योंकि उन्होंने एक से अधिक आवेदन किए, जबकि 4 वर्षीय शिक्षाशास्त्र में स्नातक अर्हताधारी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से कम और आरक्षित श्रेणी अभ्यर्थियों के 45 प्रतिशत से कम अंक होने पर 94 के आवेदन निरस्त कर दिए गए।
इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर 9580 अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन भरे, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। इसके साथ बीएड (विशेष शिक्षा) अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के स्नातक अथवा परास्नातक में 50 प्रतिशत से कम और आरक्षित श्रेणी में 45 प्रतिशत से कम अंक होने पर 5343 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए।
Published on:
17 Oct 2017, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.