बाबतपुर एयरपोर्ट से अब पांच देशों के लिए सीधी उड़ान की सेवा शुरू हो गयी है। सीधी उड़ान सेवा से बनारस के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मलिंडो एयरलाइंस के इंडिया हेड मनोज मेहता ने बताया कि नयी सेवा से मलेशिया व वाराणसी के लोगों के बीच धार्मिक, आध्यात्मिक व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। मलिंडो एयर की उड़ानें सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगी। लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर हवाई अड्डे से पहले ही शारजाह, बैंकॉक, काठमांडू और श्रीलंका के लिए सीधी उड़ान की सुविधा थी अब यात्रियों को सीधे मलेशिया जाने का भी मौका मिल गया है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव नहीं साध पाये थे समीकरण, बीजेपी ने खेला वही दाव