रविवार को वरुणा के जलस्तर में तेज वृद्धि शुरू हो गयी थी। सोमवार की सुबह इतना अधिक पानी हो गया था कि वरुणा कॉरीडोर का बड़ा हिस्सा नदी में डूब गया। वरुणा किनारे बने मकानों में पानी प्रवेश करने से लोगों में हड़कंमप मच गया। पानी से बचने के लिए लोग अपना सामान लेकर पलायन करना शुरू कर दिये हैं। मानसून भी इस समय पूर्वांचल पर मेहरबान है ऐसे में लोगों को दूसरी जगह पर सुरक्षित समान ले जाने में समस्या का सामना करना पड़ा। वरुणा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। संभावना जतायी जा रही है कि बड़े क्षेत्र में वरुणा का पानी प्रवेश कर सकता है। ऐसे में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने पहले ही बाढ़ राहत टीम को तैनात कर दिया है।
यह भी पढ़े:-बिना गंगा घाट गये ही देख सकेंगे गंगा आरती