अखिलेश यादव ने ही काटा था विजय मिश्रा का टिकट
अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2017 में विजय मिश्रा का टिकट काटा था। इससे नाराज होकर विजय मिश्रा ने सपा छोड़ कर निषाद पार्टी का दामन थामा है और अपने बल पर चुनाव जीत कर सभी को दिखा दिया है। निषाद पार्टी के एकमात्र विधायक विजय मिश्रा है और चुनाव के बाद से उनकी बीजेपी से जनदीकी दिखती रहती है। विजय मिश्रा का बीजेपी में शामिल होने की संभावना बेहद कम है। बाहुबली विधायक के उपर कई मुकदमे भी दर्ज हैं इसलिए वह नहीं चाहेंगे कि यूपी सरकार से मनमुटाव मोल लिया जाये। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि विजय मिश्रा के बीजेपी के पाले में आने से राज्यसभा चुनाव २०१९ एक बार फिर दिलचस्प हो गया है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मिली बड़ी राहत, बदल जायेगा राज्यसभा चुनाव का समीकरण