3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले में बयान देने पहुंचे बाहुबली विनीत व अभय सिंह

चार अन्य आरोपियों ने भी दर्ज कराया अपना बयान, अब 30 को होगी मामले की अगली सुनवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 6:32 PM IST

Bahubali

Bahubali

वाराणसी. पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के आरोपी बाहुबली अभय सिंह व विनीत सिंह शनिवार को एडीजे चतुर्थ मो.गुलाम उल मदार की अदालत में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। दोनों बाहुबलियों के साथ दो अन्य लोग भी थे जिन्हें जानलेवा हमले का आरोपी बनाया गया है। सभी लोगों ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है। कोर्ट ने अब सुनवाई की अगली तिथि 30 जून निर्धारित कर दी है।
यह भी पढ़े:पहली बार आमने-सामने आये दो माफिया, जरायम की दुनिया में मचा हड़कंप, खुलेआम धमकियों का दौर


बाहुबली धनंजय सिंह व पूर्व विधायक अभय सिंह की अदावत किसी से छिपी नहीं है। बनारस के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हाल के पास चार अक्टूबर 2002 को जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था इस हमले से सियासी जगह से लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने हमले का आरोप फैजाबाद के पूर्व बाहुबली विधायक अभय सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी विवेचना करने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र प्रेषित किया है। पुलिस ने आरोप पत्र में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमला करने के आरोप में पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय रघुवंशी, सत्येन्द्र सिंह बबलू, विनोद सिंह को आरोपी बनाया है। पुलिस के आरोपी बनाने के बाद ही यह सारे लोग अपना बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे थे।
यह भी पढ़े:-उमा भारती की राह पर चले सीएम योगी आदित्यनाथ , एक झटके में बदल गया सारा समीकरण

पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है धनंजय सिंह
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। हाल में ही हाईकोर्ट के निर्देश के बाद केन्द्र सरकार ने धनंजय सिंह को दी गयी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटायी है और सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोर्ट में बताया है कि पूर्व सांसद की जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई चल रही है। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी के नाम से फेसबुक पर डाली गयी पोस्ट से हड़कंप मचा था। मुन्ना बजरंगी के नाम से जारी फेसबुक पोस्टर पर धनंजय सिंह व उनके यूथ ब्रिगेड पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। दो बाहुबलियों के नाम पर चल रही सोशल मीडिया में लड़ाई के चलते क्राइम ब्रांच भी सक्रिय हो गयी है और मामले की जांच शुरू की गयी है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया के लिए बड़ा झटका है मुलायम के बाद इस बड़े नेता का कमजोर होना