14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भारत आ सकता यह शूटर, कभी रहा खास रिश्ता

10 साल से अधिक समय से पुलिस नहीं लगा पायी है सुराग, जरायम की दुनिया में बनाया है अपना अलग गैंग
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Jul 2018, 3:09 PM IST

Munna Bajrangi

Munna Bajrangi

वाराणसी. सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी ने जीवित रहने के दौरान शूटरों की फौज खड़ी की थी। कहा जाता है कि मुन्ना बजरंगी पहला ऐसा अपराधी था जो अपने शूटरों को नियमित वेतन देने के साथ ब्रांडेड कपड़े व शूज भी उपलब्ध कराता था। बजरंगी के कुछ शूटर तो पुलिस एनकाउंटर में मारे गये हैं जबकि कुछ जेल ही हवा खा रहे हैं। जबकि एक शूटर ऐसा भी है जो 10 साल से अधिक समय से देश से फरार है और अब वह भारत वापस आ सकता है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी ने तीन चीजों से बनायी थी दूरी, पुलिस व दुश्मन भी नहीं लगा पाते थे सुराग



मुन्ना बजरंगी का कभी शूटर रहा विश्वास नेपाली पर पचास हजार रुपये का इनाम है। विश्वास नेपाली पर हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, रंगदारी के दर्जनों मुकदमे दर्ज है। माना जाता है कि विश्वास नेपाली इस समय नेपाल में है जहां पर उसे माओवादियों का संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते यूपी पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। मुन्ना बजरंगी का ही आशीर्वाद लेकर विश्वास नेपाली ने जरायम की दुनिया में प्रवेश किया था। कम समय में ही वह बड़ा बदमाश बन गया था जो बनारस में मुन्ना बजरंगी की सत्ता को चलाता था। विश्वास नेपाली को पकडऩे के लिए जब पुलिस ने सारी ताकत लगायी तो वह गायब हो गया। मूल रुप से नेपाल निवासी विश्वास नेपाली अपने देश लौट गया था जहां से ही जरायम की दुनिया में सक्रियता की बात सामने आती रहती है। पिछले कुछ सालों से किसी बड़े अपराध में विश्वास नेपाली का नाम सामने नहीं आया है लेकिन जरायम की दुनिया से उसका कनेक्शन अभी खत्म नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी करने वाला था पलटवार, पहले ही मौत देकर बचायी अपनी जान

अपराधियों को नेपाल में उपलब्ध कराता है सुरक्षित पनाहगाह
सूत्रों की माने तो विश्वास नेपाली आज भी नेपाल में अपराधियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराता है। यूपी, बिहार आदि राज्यों से अपराध करके नेपाल जाने वालों के लिए विश्वास नेपाली बहुत काम आता है। निश्चित पैसा मिलने के बाद फरार अपराधियों को सुरक्षित ठिकाना मुहैया करा दिया जाता है। विश्वास नेपाली पर माओवादी का हाथ रहता है इसलिए नेपाल में भी उसकी सत्ता चलती रहती है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी के बाद गैंग की कमान संभाल सकता है 50 हजार का इनामी, बृजेश सिंह को लगेगा झटका

मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भारत आ सकता है विश्वास नेपाली
सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद विश्वास नेपाली भारत आ सकता है। मुन्ना बजरंगी के कभी शार्प शूटर रहे अन्नू त्रिपाठी, बाबू यादव के समय ही विश्वास नेपाली ने जरायम की दुनिया में प्रवेश किया था। सभी मुन्ना बजरंगी के लिए काम करते थे। अन्नू त्रिपाठी की बनारस के सेंट्रल जेल में हत्या हो चुकी है जबकि बाबू यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। इसी समय जरायम की दुनिया में सक्रिय हुआ विश्वास नेपाली आज भी मौजूद है इसलिए माना जा रहा है कि अब वह भारत लौट सकता है। इसके पीछे दो कारण बताये जा रहे हैं। पहला कभी मुन्ना बजरंगी से विश्वास नेपाली की निकटता थी तो दूसरा सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद जरायम की दुनिया में बड़ी जगह खाली हो गयी है। पुराने अपराधियों में विश्वास नेपाली बड़ा नाम बन सकता है। फिलहाल पुलिस ने भी फरार अपराधियों को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मुखबिरों का जला बिछाया जा चुका है और सफेदपोश के साथ अपराधियों के मोबाइल को सर्विलांस पर डाला गया है, जिससे पता चल सके कि मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद किस गिरोह की सक्रियता सबसे अधिक बढ़ गयी है।
यह भी पढ़े:-बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता