26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया चुनाव प्रचार, अधिकांश जगह घट गया मतदान प्रतिशत

चुनाव परिणाम बतायेगा कि बीजेपी को नुकसान हुआ यह लाभ, यह हैं आंकड़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Dec 2018, 12:26 PM IST

cm yogi adityanath

cm yogi adityanath

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाद पांच राज्यों में हुए चुनाव में सबसे अधिक मांग सीएम योगी आदित्यनाथ की थी। सीएम योगी ने इन राज्यों में ताबड़तोड़ रैली कर बीजेपी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की थी। आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश व राजस्थान में 12 जगहों पर सीएम योगी की रैली हुई थी यहां पर तीन जगहों को छोड़ दिया जाये तो अन्य 9 जगहों पर वोटिंग प्रतिशत घट गया है इससे बीजेपी को नुकसान होगा या फायदा। यह 11 दिसम्बर को आने वाला चुनाव परिणाम बतायेगा।
यह भी पढ़े:-अब साफ हो जायेगी तस्वीर, पीएम मोदी व अमित शाह के बाद सीएम योगी या फिर यह होंगे बड़े नेता

सीएम योगी आदित्यनाथ की मध्यप्रदेश व राजस्थान में हुई चुनावी सभा की बात की जाये तो 12 में से 9 विधानसधा में पिछले बार की तुलना में वोटिंग प्रतिशत घट गया है। बीजेपी के स्टार प्रचारक सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा बीजेपी के बहुत काम आती है। कर्नाटक में सीएम योगी की रैली के सहारे बीजेपी को पूर्ण बहुमत तो नहीं मिला था लेकिन बहुमत के बेहद करीब पहुंच गयी थी। गोरखपुर में गोरक्ष पीठ से जुड़े नाथ सम्प्रदाय के लोग देश भर में फैले हुए हैं। गोरक्ष पीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ को फायर ब्रांड हिन्दू नेता भी माना जाता है इसलिए भी सीएम योगी की अन्य राज्यों में चुनावी सभा कराने की होड़ मची रहती है। सीएम योगी का जादू कितना चला है यह तो इन राज्यों का चुनाव परिणाम बतायेगा। लेकिन जिस तरह से सीएम योगी के चुनावी सभा के बाद भी वोट प्रतिशत नहीं बढ़ा है और जहां पर बढ़ा भी है वहां भी मामूली ही बढ़ोतरी हुई है उससे दिग्गज भी परेशान है कि इसका मतलब क्या है।
यह भी पढ़े:-हनुमान जी का दलित जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए किया आवेदन, फार्म में लिखी यह बातें

सीएम योगी जहां गये वहां घट गया वोटिंग प्रतिशत


















































वर्ष:- 20143वर्ष:-2018
रतनगढ़-75.5274.07
पोकरण-87. 7386.85
तिजारा-85.8982.03
नगर- 77.4776.04
आमेर-79.0680.14
जैतारण-68.9969.02
उदयपुर शहर-68.9562.26
मावली-77.4876.95
कोटा उत्तर-76.0169.51
अंता-80.15









रामगंज मंडी-75.27
मसूदा-75.56

78.24









75.35
71.44

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग